लाइव न्यूज़ :

जून साप्ताहिक राशिफल: 3 से 9 जून बन रहा शनि, राहू, केतु का अशुभ योग, सभी राशियों पर प्रभावी, जानिए अपनी राशि का हाल

By गुलनीत कौर | Updated: June 1, 2019 12:11 IST

एस्ट्रोलॉजी के अनुसार 4 जून की शाम से लेकर 6 जून की दोपहर तक 6 बड़े ग्रहों का अशुभ संयोग बन रहा है। चन्द्रमा, मंगल, राहू, बुध एक साथ होंगे। इनके ठीक सामने शनि और केतु की युति बन रही है।

Open in App

हमेशा की तरह इस बार भी हम आपके लिए साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं। इस बार हम आपको 3 जून 2019 से 9 जून 2019 के बीच ग्रहों की स्थिति, उनके प्रभाव और साथ ही कुछ उपायों की जानकारी दे रहे हैं। ज्योतिष परिणामों के अनुसार 3 जून से 9 जून के बीच बड़े ग्रहों का फेरबदल हो रहा है। खासतौर से 4, 5 और 6 जून का समय बेहद संवेदनशील होगा।

एस्ट्रोलॉजी के अनुसार 4 जून की शाम से लेकर 6 जून की दोपहर तक 6 बड़े ग्रहों का अशुभ संयोग बन रहा है। चन्द्रमा, मंगल, राहू, बुध एक साथ होंगे। इनके ठीक सामने शनि और केतु की युति बन रही है। ये ग्रह एक दूसरे के प्रतिकूल परिणाम देने वाले सिद्ध हो रहे हैं। इसलिए 4 जून की रात, 5 जून का पूरा दिन-रात और 6 जून की दोपहर तक का समय सही नहीं है।

आइए जानें 3 जून से 9 जून का साप्ताहिक राशिफल:

मेष राशि

करीबियों से सावधान रहें। करीबियों के यहां से शोक समाचार मिल सकता है। भाग्य साथ नहीं देगा। लेकिन आपका आत्मबल बढ़ा रहेगा, बुद्धि और पराक्रम मदद करेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं है। सप्ताह का अंतिम भाग सुखद होगा।

वृषभ राशि

सप्ताह के मध्य में बड़ी धन हानि का योग बन रहा है। अचानक तेज क्रोध, वाणी से विवादों में पड़ सकते हैं। पेट रोग हो सकता है। लेकिन आपकी हार ना मानने वाली प्रवृत्ति आपको बड़े नुकसान से बचाएगी।

मिथुन राशि

अगर आपका राशि चिह्न मिथुन है तो यह सप्ताह आपके लिए संवेदनशील होगा। इस सप्ताह मने ग्रह आपके अनुकूल नहीं हैं। इसलिए जीवन से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला ना लें। कुछ समय के लिए टाल दें। किसी की भी बातों में आने से भी बचें। जीवनसाथी ही सेहत का ध्यान रखें। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए स्थिति मिलीजुली है। कुछ जगहों पर काफी अनन्ति देखने को मिल रही है। लेकिन धन हानि की संभावना बन रही है। कोई अनचाहा खर्च आपको आर्थिक रूप से परेशान कर सकता है। अचानक से दुर्घटना या स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आ सकती है, सावधान रहें।

यह भी पढ़ें: जून 2019 राशिफल: सूर्य, शनि की है इन राशियों पर ख़ास दृष्टि, जानें किसके पलटने वाले हैं दिन

सिंह राशि

इस सप्ताह में सिंह राशि वालों को आर्थिक रूप से लाभ मिल सकता है। पद प्रतिष्ठा के लिए भी यह समय अनुकूल दिख रहा है। प्रॉपर्टी के मामले में भी भी लाभ मिलेगा, लेकिन निवेश की बजाय प्रॉपर्टी बेचने में अधिक लाभ होगा। इस राशि की गर्भवती महिलाएं सावधान रहें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह काम के विषय में हानिकारक सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस सप्ताह कोई नया काम करने की ना सोचें। इस सप्ताह लोगों का साथ मिलेगा, शिक्षा के लिए भी यह समय अच्छा है। संतान के दृष्टिकोण से अच्छा समय है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह चुनौतियों से भरा होगा। बहुत परिश्रम के बाद उन्हें अपने अनुकूल परिस्थिति हासिल होगी। काम से लेकर धन, रिश्ते इत्यादि क्षेत्रों में यदि आलस्य छोड़कर कम कर्नेगे, तो सिचुएशन को नियंत्रण में ले पाएंगे। अन्यथा यह सप्ताह चिंताओं भरा होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों की बात करें तो इस सप्ताह उन्हें थोड़ा सावधान रहना चाहिए। दुर्घटना की संभावना बन रही है। शिव उपासना से किसी बड़े संकट से बच सकते हैं। धन निवेश ना करें। सप्ताह के अंतिम भाग में भाग्य साथ देगा। इस दौरान ही प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल समय आएगा।

यह भी पढ़ें: शनि जयंती पर धनु राशि में बनी शनि-केतु की युति, 12 में से 6 राशियों के लिए बुरी खबर

धनु राशि

ग्रहों के फेरबदल के कारण धनु राशि वालों को इस सप्ताह जीवनसाथी से जुड़े कष्टों का सामना करना होगा। सप्ताह के मध्य तक भाग्य साथ नहीं देगा। लेकिन सप्ताह के अंत में लाभ मिल सकता है। खासतौर से जो लोग धार्मिक चीजों से अधिक जुड़े है, उन्हें बड़ा लाभ होगा।

मकर राशि

यह सप्ताह आपको नए शत्रुओं से परिचित कराएगा। इनसे निपटने में आपको दिक्कत होगी। इसके अलावा इस सप्ताह गलती से भी कर्ज ना ग्रहों का साथ ना होने से यह कर्ज आपको डुबो सकता है। सप्ताह के मध्य तक मिलेजुले परिणाम मिलेंगे लेकिन अंत में प्रेम संबंध और जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे।

कुंभ राशि

इस सप्ताह कोर्ध बढ़ेगा। बुद्धि डावांडोल रहेगी। आपकी जिद्द बढ़ेगी, बड़ा नुकसान मिल सकता है। इससे बचने के लिए बेहतर होगा कि इस सप्ताह किसी करीबी, भाई या दोस्त से सलाह लें। नुकसान से बच पाएंगे आप। कार्यस्थल पर कठिनाई उत्पन्न हो सकती है। गलत निर्णय ले सकते हैं। अनुभवी लोगों की सलाह से काम करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों की कुण्डले के चौथे भाव में मंगल, बुध, राहू, चन्द्रमा का योग बन रहा है। यह घर परिवार में किसी अशुभ घटना के होने का संकेत दे रहा है। किसी भी घटना के लिए पहले से ही खुद को तैयार कर लें। शिव और गणेश की अराधना से परिस्थिति को बदल सकते हैं। इस सप्ताह मित्रों का खूब साथ मिलेगा। अनजान लोगों से भी आपको सपोर्ट मिलेगा।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स