लाइव न्यूज़ :

Pongal 2020: पोंगल के मौके पर जलीकट्टू खेल का भी आयोजन, जानिए कैसे खेला जाता है ये खतरनाक खेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2020 09:38 IST

तमिलनाडु में पोंगल के उत्सव के दौरान जलीकट्टू खेल का भी आयोजन किया जाता है, जो बेहद खतरनाक है। इस पर रोक लगाने की भी बात होती रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में पोंगल के मौके पर जलीकट्टू खेल का भी हुआ आयोजनजलीकट्टू खेल की तैयारी कई महीने पहले से शुरू हो जाती है, सांड़ को काबू करने का है ये खेल

उत्तर भारत में मकर संक्रांति और दक्षिण भारत में पोंगल का त्योहार मनाया जा रहा है। पोंगल चार दिनों तक चलने वाला त्योहार है जिसे तमिलनाडु में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति और लोहड़ी की तरह ही पोंगल का त्योहार भी फसल और किसान से जुड़ा है। ये फसल कटाई का उत्सव है और इसलिए लोग खुशियां मनाते हैं और भगवान को प्रसाद अर्पण करते हैं। 

इन सभी के बीच तमिलनाडु में पोंगल के उत्सव के दौरान जलीकट्टू खेल का भी आयोजन किया जाता है, जो बेहद खतरनाक है। इस पर रोक लगाने की भी बात होती रही है। सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश इस संबंध में कुछ साल पहले आया था लेकिन तमिलनाडु के कई हिस्सों में ये आज भी आयोजित किया जाता है। आइए, जानते हैं जलीकट्टू खेल क्या है और इसे कैसे खेला जाता है।

Pongal 2020: जलीकट्टू खेल क्या है

यह दरअसल फुर्ती और ताकत का खेल है। इसकी तैयारी तमिलनाडु के ग्रामीण क्षेत्रों में कई महीने पहले से शुरू ह जाती है। जली का अर्थ होता है 'सिक्का ' और कट्टू का मतलब है 'बंधा हुआ'। इस खेल के दौरान सांड़ के सींग में कपड़ा बांधा होता है। इस कपड़े में पुरस्कार की राशि बांधी जाती है। 

इसके बाद खेल शुरू करते हुए सांड़ को भीड़ में छोड़ दिया जाता है और युवक पुरस्कार राशि को हासिल करने के लिए सांड़ के कुबड़ को पकड़कर उसे काबू में करने की कोशिश करते हैं। इस खेल में प्रतियोगी सांड के कुबड़ को तब तक पकड़े रखना होता है, जब तक कि वह वश में न आ जाये। 

खास बात ये है कि इस खेल के लिए सांड को एक साल से ज्यादा वक्त तक से तैयार किया जाता है। जलीकट्टू खेल के बाद कमजोर सांड़ों का उपयोग घरेलू कार्यों में लगा दिया जाता है जबकि मजबूत सांड का उपयोग गाय के साथ अच्छे नस्ल के प्रजनन के काम में लगाया जाता है।

Pongal 2020: पोंगल का चार दिन का उत्सव

पोंगल की शुरुआत घरों की साफ-सफाई से होती है। पुराने सामान को घर से बाहर निकालकर जलाया जाता है। साथ ही लोग अपने घरों को फूलों, आम के पत्तों आदि से समझाते हैं और रंगोली (कोलम) बनाते हैं। साथ ही परिवार के रिश्तेदारों और मित्रों से भी मिलने और एक-दूसरे को उपहार देने की परंपरा है। यह त्योहार चार दिन तक चलता है। यह त्योहार तमिल महीने 'तइ' की पहली तारीख से शुरू होता है। 

पहले दिन को भोगी पोंगल कहा जाता है। इसके बाद दूसरे दिन थाई पोंगल, तीसरे दिन मट्टू पोंगल और चौथे दिन कान्नुम पोंगल का त्योहार मनाया जाता है। पोंगल त्योहार के दौरान खेती में काम आने वाले बैलों को स्नान कराने, उनके सींगों को सजाने और उन्हें पूजने की भी परंपरा है। 

टॅग्स :पोंगलमकर संक्रांतिजलीकट्टू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ऐ वल्गर गाना मत गाओ यहां...': तेज प्रताप यादव ने गाने के बीच में सिंगर को अश्लील भोजपुरी गाना गाने से रोका | VIDEO

भारतमकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा भोज में सियासी चहल-पहल?,  चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया स्वागत

क्राइम अलर्टमकर संक्रांति पर घर में मातम?, संगारेड्डी में पतंग की डोर से गला कटने से मजदूर की मौत और बीदर में पतंग के मांझे से गला कटने से संजीव कुमार होसमानी की मौत

भारतदही-चूड़ा भोज और खरमास खत्म?, बिहार में 'खेला', राजनीतिक संदेश और संभावित समीकरणों का इशारा

भारत'सूर्यदेव सबका कल्याण करें', पीएम मोदी ने मकर संक्रांति समेत पोंगल की देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य