लाइव न्यूज़ :

कर्ज से मुक्ति चाहते हैं तो रखें भगवान शिव का प्रदोष व्रत 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 15, 2017 14:10 IST

Open in App

कर्जदारों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि वे एक तरफ से कर्ज भरते जाते है तो दूसरी तरफ से उनपर कर्ज लदता चला जाता है और उन्हें कर्ज से उबरने में काफी लम्बा वक्त लग जाता है। ऐसे में उन्हें कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पाती है। अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको प्रदोष व्रत रखना चाहिए जो भगवान शिव को समर्पित है। प्रदोष व्रत हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार चंद्र मास के 13वें दिन यानी तेरस पर रखा जाता है। माना जाता है कि प्रदोष व्रत रखने से लम्बे समय के कर्ज से मुक्ति मिलती है। 

क्या है प्रदोष व्रत?शास्त्रों में कहा गया है कि प्रदोष व्रत रखने से दो गायों को दान देने के समान पुण्य मिलता है। प्रदोष व्रत में भगवान की कृपा बनी रहती है। प्रदोष व्रत महीने में दो बार कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में पड़ता है। प्रदोष व्रत दक्षिण भारत में प्रदोषम के रूप में जाना जाता है। प्रदोष व्रत के दौरान आप भगवान शिव का मंत्रोच्चारण 'ऊं नम: शिवाय' का जाप करें। 

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक अगर प्रदोष व्रत सोमवार को पड़ता है तो इसे 'प्रदोषम' कहते हैं। अगर मंगलवार को पड़ता है तो 'भौम प्रदोषम' और शनिवार को पड़ता है तो 'शनि प्रदोषम' कहा जाता है। प्रदोष व्रत के दिन निराहार रहकर शाम में स्नान करने के बाद भगवान शिव के मंदिर जाकर पूजा की जाती है। माना जाता है कि प्रदोष व्रत को करने से हर प्रकार का दोष मिट जाता है।

नौ साल से प्रदोष व्रत रखने वाली इलाहाबाद की माला वर्मा ने बताती है कि वह भगवान शिव की आराधना और मन की शांति के लिए प्रदोष व्रत रखती हैं। शाम में भगवान शिव के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना के बाद वह शिव की कथाएं कहती है। उसके बाद अन्न ग्रहण करती हैं। उनका मानना है कि इस व्रत से मोक्ष, धन, यश और परिवार का कल्याण और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। 

नौ सामाग्री से सम्पन्न होती है शिव की आराधना- प्रदोष व्रत में भगवान शिव के मंदिर में नौ समाग्रियों को चढ़ाने का विधान है। इसमें सफेद जनेऊ, बेलपत्र, सफेद बर्फी, सफेद फूल, रुद्राक्ष, कच्चा दूध, फल, अगरबत्ती, शहद जैसे चीजें शामिल हैं। प्रदोष व्रत के दौरान शिव के मंदिर में शाम में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। लोग बड़े ही श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव की आराधना करते हैं।   

टॅग्स :भगवान शिवहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

भारतPM मोदी, महापूजा और एयर शो... सोमनाथ से आईं शानदार तस्वीरें

भारतVIDEO: सोमनाथ अमृत महोत्सव में 'सूर्य किरण' टीम का एयर शो, दिखाए शानदार करतब

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल