लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 29 January 2022: आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे मेष राशि के जातक, वृषभ राशिवालों को होगी कठिनाई, जानें सभी राशियों का हाल

By रुस्तम राणा | Updated: January 29, 2022 06:46 IST

Aaj Ka Rashifal 29 January 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कई कार्यों में सफल परिणाम मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। किसी विद्वान लोगों से आज आपको ज्ञान प्राप्त हो सकता है।

वृषभ: कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। आज सोशल मीडिया में किसी से गहमागहमी हो सकती है। निजी जीवन में आपको अप्रत्याशित रूप से परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। गूढ़ विद्या की तरफ मन आकर्षित होगा।

मिथुन: दाम्पत्य सुखों में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कारोबार में फायदा होगा। पार्टनरशिप में कार्य कर रहे जातकों को अभी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।   

कर्क: व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। अपने कर्मक्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहें। वे आज आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। संक्रमण कालीन समस्या का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध की अधिकता हो सकती है। 

सिंह: नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। मन में पढ़ाई को लेकर चिंता का भाव रह सकता है। प्रेम जीवन में साथी आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। 

कन्या: आज दिन शुभ है। आज आपकी खुशियों में इजाफा होगा। आपकी चल-अचल संपत्ति में बढोतरी हो सकती है। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। भाग्य भी आपका साथ देगा। 

तुला: आज आय में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। धार्मिक संगीत में दिलचस्पी हो सकती है। अपने कार्य को लेकर मन में उत्साह का भाव रहेगा। घर में छोटे भाई-बहनों से किसी प्रकार का मतभेत हो सकता है। सोशल मीडिया में अधिक समय बिताएंगे।

वृश्चिक: आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती हैं, इसे आपको काबू करना होगा। धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं, लेकिन आदमी के मुकाबले खर्चा भी अच्छा खासा होगा। आर्थिक स्थिति के लिए दिन बढ़िया है। यदि किसी को धन उधार दिया है तो वह आपको वापस मिल सकता है। 

धनु: आज घर के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। माता से धन का लाभ होगा। अपनी संवाद कला और तार्किक शक्ति से आप लोगों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। 

मकर: पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। खर्च अधिक रहेंगे। आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है। ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे आपको निजी जीवन में शर्मिंदगी उठानी पड़े। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। 

कुंभ: आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाएं। बड़े भाई से किसी प्रकार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों को लाभ होगा। 

मीन: शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्त हो सकता है। पिताजी के साथ अच्छे रिश्ते अच्छे बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से टफ कंपटीशन मिलेगा, लेकिन आप उन्हें मात देने में सफल होंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग