Horoscope Today 24 Dec 2021: आज इन 3 राशिवालों पर होगी पैसों की बारिश, ग्रह-नक्षत्र कर रहे हैं संकेत

By रुस्तम राणा | Published: December 24, 2021 07:45 AM2021-12-24T07:45:02+5:302021-12-24T07:45:02+5:30

Aaj Ka Rashifal 24 December 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 23 Dec 2021 these 3 zodiac sign people get money today | Horoscope Today 24 Dec 2021: आज इन 3 राशिवालों पर होगी पैसों की बारिश, ग्रह-नक्षत्र कर रहे हैं संकेत

Horoscope Today 24 Dec 2021: आज इन 3 राशिवालों पर होगी पैसों की बारिश, ग्रह-नक्षत्र कर रहे हैं संकेत

मेष: आज का दिन सामान्य से बेहतर नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में लव पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे। आज उनके साथ किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं।   

वृषभ: आज दिन शुभ संकेत कर रहा है। आपके सुखों में वृद्धि होगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। आपके साहस में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहनों का साथ पाकर दिल को सुकून मिलेगा। हालांकि घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।  

कर्क: आज दिन अच्छा है। कई चीजों में आपको लाभ हो सकता है। उधार दिए हुए धन के प्राप्त होने के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। ऐसी किसी से कोई बात न कहें, जिससे किसी के दिल को चोट पहुंचे।  

सिंह: आज मन किसी चीज को लेकर चंचल रहेगा। अपने गुस्से को काबू करेंगे। पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा। जुकाम या फिर कफ की समस्या रह सकती है।   

कन्या: आज आपको धन की लेन देन में सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक पक्ष कमजोर नजर आ रहा है। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। परिजनों में विवाद की स्थिति रहेगी।

तुला: आज दिन आपके लिए बेहद शुभ। ग्रह नक्षत्र किसी लाभ का संकेत कर रहे हैं। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे रही हैं।

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। ऑफिस में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा। आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। निजी जीवन में स्थिति यथावत रहेगी।

धनु: आज परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। आप धर्म-कर्म में रुचि लेंगे। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आज ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है।

मकर: दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। मन में बेचैनी का भाव रहेगा। किसी अंजान डर से मन अशांत रहेगा। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। सोशल मीडिया में आप अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं।

कुंभ: आज दिन सामान्य रहेगा। लेकिन वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। यदि जीवनसाथी से नाराजगी चल रही तो वह दूर होगी। व्यापार में सामान्य परिणाम मिलेंगे। यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।

मीन: आज दिन ठीक नहीं है। सेहत नाजुक रह सकती है। खासी-जुकाम होने की संभावना है। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें और मास्क पहनें। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा।

Web Title: Horoscope Today 23 Dec 2021 these 3 zodiac sign people get money today

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे