लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 21 May 2022: आज इन 5 राशिवालों की कटेगी चांदी, धन लाभ होने की है प्रबल संभावना

By रुस्तम राणा | Updated: May 21, 2022 06:24 IST

Aaj Ka Rashifal 21 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। निजी जीवन में स्थिति यथावत रहेगी।

वृषभ: आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आज ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन: आज व्यवसाय के संबंध में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। सोशल मीडिया में आप अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं।

कर्क: आज आपकी संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। यदि जीवनसाथी से नाराजगी चल रही तो वह दूर होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।

सिंह: आज आपको धनलाभ होन की उम्मीद है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और मास्क पहनें। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। घर में पूजा-पाठ करा सकते हैं।

कन्या: आज संपत्ति से जुड़ी मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। आज उनके साथ किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं।   

तुला: आज का दिन आपके लिए पराक्रम लेकर आएगा। आपके सुखों में वृद्धि होगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं।

वृश्चिक: आज आपको परिजनों की मदद से शुभ समाचार मिल सकता है। छोटे भाई बहनों का साथ पाकर दिल को सुकून मिलेगा। हालांकि घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।  

धनु: आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। ऐसी किसी से कोई बात न कहें, जिससे किसी के दिल को चोट पहुंचे। 

मकर: आज आपका धन कहीं फंस सकता है। आपका मन शांत रहेगा। पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। जुकाम या फिर कफ की समस्या रह सकती है।   

कुंभ: आज आपके भाग्य में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। परिजनों में विवाद की स्थिति रहेगी।

मीन: आज आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। किसी धार्मिक स्थल पर मनोकामना मांग सकते हैं। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना