लाइव न्यूज़ :

Horoscope Today 19 November 2021: आज ये 5 राशिवाले हो जाएं सावधान, चंद्रग्रहण के प्रभाव से होगी परेशानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2021 06:21 IST

Aaj Ka Rashifal 19 November 2021: किन राशियों के लिए खास है आज का दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष दैनिक राशिफल

आज आपके धन बचत पर सेंध लग सकती है। किसी बड़े मद पर धन खर्च हो सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। परिवार में खुशियों का अभाव रह सकता है। बेवजह किसी विवाद को तूल न दें। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज आपके व्यक्तित्व में परिवर्जन नजर आ सकता है। निजी समस्या को लेकर मानसिक अशांति रह सकती है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। वहीं आर्थिक रूप से आज का दिन शुभ नहीं है। धन खर्च होने की संभावना है। चोट इत्यादि भी लग सकती है। भगवान शिव का पंचाक्षर मंत्र का जाप करें ।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज धन प्राप्ति के योग बनेंगे। विभिन्न स्रोतों से आपको धन प्राप्त हो सकता है। विदेश यात्रा भी संभव है अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्य-व्यापार में लाभ होगा। लेकिन इस दौरान आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखना होगा। श्री सूक्त का पाठ करें।  

कर्क दैनिक राशिफल

आज दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। ग्रहण का असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। मित्रों अथवा बड़े भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। धनागमन में बाधाएं आ सकती हैं। ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः मंत्र का जाप करें।

सिंह दैनिक राशिफल

कार्यक्षेत्र के लिए दिन सामान्य नजर आ रहा है। परिस्थितियां अनुकूल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। पिताजी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। गेहू का दान करें।

कन्या दैनिक राशिफल

आज आपको भाग्य की बजाय अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। हालांकि धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के कार्य में मन लगेगा। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

तुला दैनिक राशिफल

आज आपको अचानक से आर्थिक सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति या फिर ससुराल पक्ष के कोई खुशखबरी मिल सकती है। वाहन चलाते समय बेहद सावधानी बरतें। आपकी सेहत में कमी रह सकती है। ॐ सों सोमाय नमः। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज आपके वैवाहिक जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। जीवनसाथी आपकी किसी बात पर गुस्सा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कार्य-व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज सेहत का ध्यान रखना होगा। संकट मोचन बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु दैनिक राशिफल

आज आप अपने शत्रुओं पर हावी हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपकी सेहत दुरूस्त रह सकती है। कार्यक्षेत्र में आज जो भी चुनौतियां आएंगी उन्हें आप अपनी सूझबूझ और ज्ञान से दूर करने में सफल होंगे। भोलेनाथ की आराधना करें। 

मकर दैनिक राशिफल

आज उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में बधाओं का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। प्रेमजीवन में आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। लेकिन धनागमन से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। श्री विष्णुजी उपासना करें। 

कुंभ दैनिक राशिफल

आज आपके सुखों में कमी आएगी। आज समय और धन दोनों ही किसी कार्य में नष्ट हो सकते हैं। प्रॉपर्टी का नुकसान हो सकता है। माता जी की सेहत का ख्याल रखें। व्यापार के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती हैं। भोलेनाथ की आराधना करें। 

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। आज आपको धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। आपके द्वारा छोटे भाई-बहनों की मदद हो सकती है। सोशल मीडिया पर आप सक्रिय होंगे। हनुमानाष्टक का पाठ करें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग