लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 17 May 2022: आज सिंह समेत 5 राशिवालों को धन मिलने की संभावना, पढ़ें अपना राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: May 17, 2022 06:33 IST

Aaj Ka Rashifal 17 May 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आध्यात्मिक विषयों पर रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ होगा। हालांकि वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है। सोशल मीडिया में अनाक से कोई मुद्दा आपको सक्रिय कर सकता है।

वृषभ: आज धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। कारोबार में फायदा होगा। पार्टनरशिप में कार्य कर रहे जातकों को अभी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार होगा।  

मिथुन: जांब परिवर्तन से सम्बन्धी निर्णय सोच समझ कर ही लें। वे आज आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। संक्रमण कालीन समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क:  आप अपने करियर को लेकर उत्साहित होंगे। प्रेम जीवन में साथी आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। उनकी भावनाओं को समझें। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।  

सिंह: आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। चल-अचल संपत्ति में बढोतरी हो सकती है। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

कन्या: आज परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आर्थिक लाभ सम्भव है। घर में छोटे भाई-बहनों से किसी प्रकार का मतभेत हो सकता है। सोशल मीडिया में अधिक समय बिताएंगे।

तुला: आज राजनीतिक क्षेत्र से जातकों को प्रसन्नता महसूस होगी। कॅरियर में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। यदि किसी को धन उधार दिया है तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपनी बातों से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे।

वृश्चिक: आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। किसी काम को लेकर में शांति का भाव देखने को मिलेगा। किसी चीज को लेकर मन में असमंजस की स्थिति रहेगी।

धनु: धन सावधानी से खर्च करना होगा। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आपको सोच-समझकर आर्थिक फैसले लेने की सलाह दी जाती है। आज के दिन निवेश न करें तो बेहतर रहेगा।  

मकर: आज परिस्थितियां आपके हित में नजर आ रही हैं। अवसरों का लाभ उठाएं। बड़े भाई से किसी प्रकार का सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उपलब्धि भी मिल सकती है। 

कुंभ: आज आप किसी रुके हुए कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। पिताजी के साथ अच्छे रिश्ते अच्छे बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से टफ कंपटीशन मिलेगा। लेकिन आप उन्हें मात देने में सफल होंगे।

मीन: आज धन का आगमन  हो सकता है। गुरु व चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा धन प्राप्ति में सफलता के संकेत हैं। किसी विद्वान लोगों से आज आपको ज्ञान प्राप्त हो सकता है। भाग्य आपका साथ देगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना