Aaj Ka Rashifal 07 January 2022: मेष और मकर राशिवालों को मिलेगा धन, जानिए आज आपके भाग्य में है क्या लिखा

By रुस्तम राणा | Published: January 7, 2022 07:05 AM2022-01-07T07:05:41+5:302022-01-07T07:05:41+5:30

Aaj Ka Rashifal 07 January 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 07 January 2022 read daily horoscope for all zodiac signs | Aaj Ka Rashifal 07 January 2022: मेष और मकर राशिवालों को मिलेगा धन, जानिए आज आपके भाग्य में है क्या लिखा

दैनिक राशिफल

मेष: आज आपको आर्थिक लाभ होगा। नए घरेलू सामान खरीदने की संभावना है। व्यापारियों और नौकरी करनेवाले लाभ तथा पदोन्नति की आशा रख सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सरकारी कामकाज संपन्न होंगे। 

वृषभ: कर्म क्षेत्र में सामान्य परिणाम मिलने की संभावना है। सहयोगी आपकी मदद करेंगे। यदि आप सीनियर पोजीशन में काम कर रहे हैं तो अपने अधीनस्थ कर्मचारिओं की भावनाओं को समझते हुए उनसे काम निकलवाएं। 

मिथुन: आज धार्मिक विषयों को लेकर आप किसी से चर्चा वार्ता कर सकते हैं। यात्रा के दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। अपने ज्ञान को लेकर किसी से बहसबाजी करने पर आपको सफलता अर्जित होगी। 

कर्क: कार्य निष्फलता हताशा पैदा करेगी और आपको क्रोधित करेगी। परंतु क्रोध को नियंत्रण में रखने से बात अधिक नहीं बिगड़ेगी। अचानक से आने वाली कोई समस्या आपको थोड़ी बेचैन कर सकती है।

सिंह: वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से वाद-विवाद में अपने अहम के कारण उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। उतावल में निर्णय लेने या कदम उठाने से नुकसान होने की संभावना है। 

कन्या: बाह्य खाद्यपदार्थ खाने से तबीयत खराब होने की संभावना है। क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए मौन का शस्त्र अधिक कारगर साबित होगा। धन खर्च अधिक होगा। हितशत्रु आपका अहित न करें इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें।

तुला: प्रणय, रोमांस, मनोरंजन और मौज-मस्ती से भरपूर आज का दिन है। सार्वजनिक जीवन में आप महत्ता प्राप्त करेंगे। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। भागीदारों के साथ लाभ की बात होगी। सुंदर वस्त्र या वस्त्राभूषणों की खरीदारी करेंगे। दांपत्यसुख और वाहनसुख उत्तम मिलेगा।

वृश्चिक: आज आप सुखशांति के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। आफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे। अदूरे कार्य पूरे होंगे। 

धनु: शारीरिक स्वस्थता आपके उत्साह में वृद्धि करेगा। पड़ोसियों और भाई बहनों के साथ अधिक मेल-मिलाप रहेगा। घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंददायी बनेगा। प्रवास होने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति का सहवास और भाग्य वृद्धि का योग है।

मकर: परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। नौकरी- धंधे में आपको लाभ का समाचार मिलेगा। उच्च पदाधिकारीगण आपके कार्योंकी प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक योग है। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा। 

कुंभ: तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग है। धन लाभ, उत्तम भोजन और भेंट- उपहार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी।

मीन: किसी के साथ तकरार होने की संभावना है। आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़े होंगे। नकारात्मक विचार मन पर छाए रहेंगे उन्हें पूरा करने के लि एप्रयत्न करने पड़ेंगे। खाने- पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है।

Web Title: Horoscope Today 07 January 2022 read daily horoscope for all zodiac signs

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे