लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 02 June 2022: क्या आज आपको मिलेगी कामयाबी? जानें क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: June 2, 2022 06:26 IST

Aaj Ka Rashifal 02 June 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के अंदर एक नया जोश देखने को मिलेगा। कुछ इस प्रकार हैं कि किसी के साथ भी तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। स्वजनों के साथ खटपट होने की संभावना है। 

वृषभ: आज मन आनंदित होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वस्थ तन-मन से आज सारे कार्य कर पाएंगे, परिणामस्वरूप आपमें ऊर्जा एवं उत्साह छलकेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में समय बीतेगा। 

मिथुन: आज अपने मनपसंद काम में अधिक समय व्यतीत करेंगे। आप का मन अनेक प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। आत्मजनों एवं परिवारजनों से विरोध होगा।  

कर्क: आज घरवालों के प्रति आपके मन में श्रद्धा का भाव देखने को मिलेगा। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिल जाए ऐसे योग हैं। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है।  

सिंह: आज कार्यक्षेत्र में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपेक्षाकृत परिणाम नहीं मिल पाएंगे। उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा-विचारणाएँ होंगी एवं परिवारजनों से भी मुक्त मन से विचारविमर्श होगा। 

कन्या: व्यापार की दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण है। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। सोच समझकर आगे के निर्णय लें।

तुला: आज आप अपनी नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। अचानक से कोई दुर्घटना हो सकती है। वाहन आज सावधानी से चलाएं। पैतृक संपत्ति में इजाफा हो सकता है। आत्म-विश्वास में कमी दिखाई दे सकती है।

वृश्चिक: आज आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि गृहस्थ जीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा एवं शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। 

धनु: आज भविष्य को लेकर आपको चिंतित दिखाई देंगे। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी अतः क्रोध की भावना पर संयम रखिएगा। आपको भी अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। कोर्ट कचहरी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर: आज आप अपने प्रेमजीवन को लेकर भावुक नजर आएंगे। प्रियतम के साथ समय बिताएंगे। आप से विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदारी कर सकते हैं। 

कुंभ: आज मन आध्यात्मिक विषयों की ओर आकर्षित होगा। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव महसूस होगा। निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकते हैं। माता जी की सेहत में सुधार हो सकता है।

मीन: आज जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है। घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें और उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना