Aaj Ka Rashifal 01 January 2022: आज नए साल का पहला दिन है इन पाँच राशियों के लिए खास, धन मिलने की संभावना

By रुस्तम राणा | Published: January 1, 2022 07:27 AM2022-01-01T07:27:55+5:302022-01-01T07:27:55+5:30

Aaj Ka Rashifal 01 January 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 01 January 2022 these 5 zodiac signs people get benefit today | Aaj Ka Rashifal 01 January 2022: आज नए साल का पहला दिन है इन पाँच राशियों के लिए खास, धन मिलने की संभावना

दैनिक राशिफल

मेष: आज आज आपको अप्रत्याशित परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। सोशल मीडिया में आप अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं।

वृषभ: आज जीवनसाथी से नाराजगी दूर होगी। जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। कार्य-व्यापार में मुनाफा होगा। यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।

मिथुन: आज आपको कार्यक्षेत्र में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। वायरल फीवर की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें और मास्क पहनें। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा।

कर्क: संतान से किसी तरह की खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में लव पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे। आज उनके साथ किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं।   

सिंह: आज आप नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं।

कन्या: आज कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों में तेजी आएगी। छोटे भाई बहनों का साथ पाकर दिल को सुकून मिलेगा। हालांकि घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।  

तुला: धन के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। ऐसी किसी से कोई बात न कहें, जिससे किसी के दिल को चोट पहुंचे।  

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा। जुकाम या फिर कफ की समस्या रह सकती है।   

धनु: आज के दिन निवेश से बचें। धन हानि हो सकती है। लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। परिजनों में विवाद की स्थिति रहेगी।

मकर: आज आपको किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे रही हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कुंभ: आज कर्म क्षेत्र में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। निजी जीवन में स्थिति यथावत रहेगी।

मीन: आज किसी तीर्थस्थल पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आज ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है।

Web Title: Horoscope Today 01 January 2022 these 5 zodiac signs people get benefit today

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे