लाइव न्यूज़ :

हनुमान जयंती 2019: पूजा में केसरी नंदन को अर्पित करें ये 5 चीजें, पूरी होगी मन की हर मुराद

By गुलनीत कौर | Updated: April 17, 2019 12:53 IST

हनुमान जी का जन्म दो खास नक्षत्रों में हो रहा है। वर्षों बाद इस तरह के ज्योतिष नक्षत्र हनुमाना भक्तों पर विशेष कृपा करने वाले माने जा रहे हैं। इसलिए इस बार हनुमान जयंती पर व्रत और पूजा करने में अधिक लाभ हासिल होगा।

Open in App

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 19 अप्रैल 2019, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। हिन्दू पुराणों के अनुसार भगवान हनुमान को भगवान शिव का 11वां रूद्र अवतार माना जाता है। हर साल उनका जन्मोत्सव 'हनुमान जयंती' के रूप में मनाया जाता है। 

हनुमान जयंती 2019 तिथि, महत्व, पूजा का समय (Hanuman Jayanti date, significance, puja time):

18 अप्रैल की रात 9 बजकर 23 मिनट पर चित्रा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। यह नक्षत्र अगले दिन दिन यानी 19 अप्रैल की शाम 7 बजकर 19 मिनट तक मान्य रहेगा। दूसरा नक्षत्र गजकेसरी सूर्योदय से ही प्रारंभ हो जाएगा। इन दोनों नक्षत्रों के बीच ही केसरी नंदन भगवान हनुमान का जन्म होगा। हनुमान जयंती पर बनने वाले चित्रा और गजकेसरी नक्षत्रों को बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करना अत्यंत शुभ फल देगा। इसके अलावा सुंदरकांड और हनुमान बाहुक का पाठ भी किया जा सकता है।

हनुमान जयंती पर हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें:

हनुमान जयंती पर बन रहे नक्षत्रों का लाभ पाने के लिए केसरी नंदन के जन्मोत्सव पर पूजा के दौरान उन्हें कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित करें। ऐसा करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और आपकी मन की मुराद पूरी करेंगे। हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को ये चीजें चढ़ाएं:

1) तिल के तेल में नारंगी सिन्दूर घोलकर अर्पित करें2) चमेली की खुशू का तेल या फूल चढ़ाएं3) पूजा में लाल फूल भी अर्पित करें4) अपने हाथों से 11 लड्डू बनाकर भोग लगाएं5) पूजा में हनुमान जी को जल चढ़ाने के बाद पंचामृत स्नान भी कराएं

टॅग्स :हनुमान जयंतीहनुमान जीहिंदू त्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग