लाइव न्यूज़ :

Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा कल, गुरु-मंगल बना रहे हैं पंच महापुरुष योग, ऐसे में मिलेगा आपको लाभ

By रुस्तम राणा | Published: July 12, 2022 4:06 PM

इस बार गुरु पूर्णिमा पर मंगल, बुध, गुरु और शनि के अनुकूल स्थिति में विराजमान होने की वजह से शुभ योग बन रहे हैं। इसमें रूचक योग, भद्र योग, हंस योग और शश नामक राजयोग है।

Open in App
ठळक मुद्देआषाढ़ पूर्णिमा के दिन हुआ था महर्षि वेदव्यास जी का जन्मगुरु पूर्णिमा पर मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि अपनी स्वराशि में हैं विराजमान

Guru Purnima 2022: आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार गुरु पूर्णिमा पर्व 13 जुलाई बुधवार को है। यह पर्व गुरुओं के प्रति सम्मान, श्रद्धा एवं समर्पण का प्रतीक है। इस बार गुरु पूर्णिमा पर मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि के अनुकूल स्थिति में विराजमान होने की वजह से शुभ योग बन रहे हैं। इसमें रूचक योग, भद्र योग, हंस योग और शश नामक राजयोग है। माना जाता है कि इस शुभ योग में गुरु पूजन करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। 

हुआ था महर्षि वेदव्यास जी का जन्म

मान्यता है कि महाभारत और श्रीमद्भागवत जैसे 18 पुराणों के रचयिता महर्षि वेद व्यास जी का जन्म आषाढ़ पूर्णिमा के दिन हुआ था। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजन का विशेष महत्व है। गुरु पूर्णिमा के दिन लोग अपने गुरुओं को उपहार देते हैं। साथ ही उनका आशीर्वाद लेते हैं। सनातन परंपरा में गुरु को सदैव ईश्वर से भी ऊँचा स्थान दिया गया है। गुरुओं की चरण वंदना से हमारा जीवन सफल होता है। गुरु बिन ज्ञान न होए अर्थात इस संसार में बिना गुरु के ज्ञान के हमारा कल्याण संभव नहीं है।

ये 5 ग्रह होंगे अपनी स्वराशि में होंगे

इस बार गुरु पूर्णिमा पर 5 ग्रह मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि अपनी अपनी राशि में स्थित होंगे। इन ग्रहों की स्थिति के आधार पर इस दिन पांच प्रकार के पंच महापुरुष योगों का निर्माण होगा। साथ ही दोनों गुरु देव गुरु बृहस्पति एवं दैत्य गुरु शुक्र अपनी-अपनी राशि में रहकर के गुरु पूर्णिमा के महत्व को बढ़ाने वाले होंगे।

बन रहे हैं पंच महापुरुष योग

वहीं मंगल अपनी राशि मेष में रहकर रूचक नामक पंच महापुरुष योग का निर्माण करेगा। बुद्धि विवेक ज्ञान के कारक ग्रह बुध अपनी राशि मिथुन में रह करके भद्र नामक पंच महापुरुष योग बनाएगा। उधर देवगुरु बृहस्पति अपनी राशि में रहकर हंस नामक पंच महापुरुष योग का निर्माण करेगा। जबकि शुक्र अपनी राशि वृष में रहकर मालव्य नामक पंच महापुरुष योग के निर्माण करेगा और शनि अपनी राशि में रहकर इस दिन के महात्म्य को बढ़ाएगा।

टॅग्स :गुरु पूर्णिमापूर्णिमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठJyeshtha Month 2024: कब शुरू हो रहा ज्येष्ठ महीना, जानें इस दौरान मनाए जानते हैं कौन-कौन से त्यौहार और व्रत

पूजा पाठMay Vrat Tyohar 2024 List: मई माह में आएंगे अक्षय तृतीया, नरसिंह जयंती और बुद्ध पूर्णिमा सहित ये महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

पूजा पाठPink Moon 2024: 23 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा की रात आसमान में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें क्या है इसका महत्व

पूजा पाठFalgun Purnima 2024: फाल्गुन पूर्णिमा को क्यों कहते हैं कि साल का सबसे भाग्यशाली दिन?

पूजा पाठआज का पंचांग 24 फरवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठMohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत कल, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मिटते हैं सारे पाप

पूजा पाठParshuram Dwadashi 2024: क्यों मनाई जाती है परशुराम द्वादशी, क्या है इसका महत्व, जानें इसकी तिथि और समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 18 May 2024: आज आर्थिक फैसले लेते समय बरतें सावधानी, धन खर्च होने की संभावना

पूजा पाठआज का पंचांग 18 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठLord PARSHURAM: भगवान परशुराम ने स्वयं किसी का विध्वंस नहीं किया बल्कि पितृ स्मृतियों के वशीभूत होकर दुष्टों का वध किया