लाइव न्यूज़ :

Guru Purnima 2020: आज एक साथ है गुरु पूर्णिमा और चंद्रग्रहण, जानें क्या पड़ेगा इसका असर

By गुणातीत ओझा | Published: July 04, 2020 8:15 PM

Lunar Eclipse and Guru Purnima 2020: आज 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा के साथ ही आज सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। यह चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण है।

Open in App
ठळक मुद्देआज 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। यह चंद्रग्रहण उपछाया चंद्रग्रहण होगा।यह इस साल का तीसरा चंद्रग्रहण है। गौर करने वाली बात यह है कि ऐसा तीसरी बार हो रहा है जब गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण दोनों एक साथ है।

Guru Purnima & Lunar Eclipse 2020: आज 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2020) और चंद्र ग्रहण (lunar eclipse 2020) एक साथ है। आज रविवार को आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा के ही दिन चंद्रग्रहण भी लग रहा है। यह इस साल का तीसरा चंद्रग्रहण है। गौर करने वाली बात यह है कि ऐसा तीसरी बार हो रहा है जब गुरु पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण दोनों एक साथ है। आज का चंद्रग्रहण उपच्छाया ग्रहण है। यह चंद्रग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। बता दें कि इस ग्रहण से पहले सूतक काल मान्य नहीं है। 

जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

चंद्र ग्रहण आरंभ: 08:38 सुबहपरमग्रास चन्द्र ग्रहण: 09:59 सुबहचंद्र ग्रहण समाप्त: 11:21 सुबहग्रहण अवधि: 02 घण्टे 43 मिनट 24 सेकेंड

गुरु पूर्णिमा पर क्या होगा चंद्रग्रहण का असर

आज गुरु पूर्णिमा के दिन लगने वाले चंद्रग्रहण का भारत में असर नहीं होगा। शास्त्रों में कहा गया है कि उपच्छाया चंद्रग्रहण ज्यादा प्रभावशाली नहीं होता। यह चंद्रग्रहण भारत में दिखाई भी नहीं देगा। यह ग्रहण धनु राशि पर लगने वाला है तो इस दौरान धनुराशि वाले लोगों का मन कुछ अशांत रह सकता है।

क्या होता है उपछाया

उपछाया चन्द्रग्रहण के दौरान सूरज और चंद्रमा के बीच जब पृथ्वी घूमते हुए आती है, तो यह तीनों एक सीधी लाइन में नहीं होते हैं। इस स्थिति में चंद्रमा की छोटी सी सतह पर ‘अंब्र’ नहीं पड़ती है। ‘अंब्र’ पृथ्वी के बीच से पड़ने वाली छाया को कहा जाता है। चंद्रमा के शेष हिस्से में पृथ्वी के बाहरी हिस्से की छाया पड़ती है। इस कारण ही इसे उपछाया कहा जाता है।

टॅग्स :गुरु पूर्णिमाचन्द्रग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठChandra Grahan 2024: 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण, जानें ग्रहण का समय, सूतक काल और प्रभाव

पूजा पाठChandra Grahan 2024: इस दिन लग रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम

पूजा पाठChandra Grahan 2024: इस बार होली के रंग में चंद्र ग्रहण का भंग, जानें समय, तारीख और त्योहार पर इसका प्रभाव

पूजा पाठभोजन को लेकर क्या कहते हैं सनातन धर्म के नियम? जानिए किस समय भोजन नहीं करना चाहिए

पूजा पाठGuru Nanak Jayanti 2023 Prakash Parv: पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई, पढ़े ‘एक्स’ पर क्या लिखा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठWeekly Horoscope (25-31 March, 2024): मार्च के आखिरी सप्ताह में किन राशियों की कटेगी चांदी, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 24 March 2024: आज फाल्गुन पूर्णिमा पर इन 5 राशिवालों की चमकेगी किस्मत

पूजा पाठआज का पंचांग 24 मार्च 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठFirst Solar Eclipse of 2024: अगले महीने लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशिवालों को मिलेगी बड़ी सफलता

पूजा पाठHolika Dahan 2024 Shubh Muhurat: इस बार होलिका दहन पर मंडराएगा भद्रा का साया? समय से लेकर प्रभाव जानिए सबकुछ