लाइव न्यूज़ :

Guru Gochar 2026: देवगुरु बृहस्पति का नए साल में गोचर इन 3 राशियों के लिए होगा गोल्डन पीरियड, प्रॉपर्टी और आय में होगी जबरदस्त वृद्धि

By रुस्तम राणा | Updated: December 23, 2025 14:51 IST

द्रिक पंचांग के अनुसार,जून 2, 2026, मंगलवार को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में यह 31 अक्तूबर 2026 तक रहने वाला है। आइए जानते हैं गुरु गोचर 2026 से किन राशियों को होगा फायदा।

Open in App

Guru Gochar 2026: साल 2026 में देवगुरु बृहस्पति कर्क और सिंह राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि कर्क बृहस्पति ग्रह की उच्च राशि है और कोई भी ग्रह अपनी उच्च राशि में बेहद बलवान होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार,जून 2, 2026, मंगलवार को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में यह 31 अक्तूबर 2026 तक रहने वाला है। क्योंकि इसके बाद यह सिंह राशि में प्रवेश करेगा। करीब पांच महीने अपनी उच्च राशि में गुरु का होगाना कुछ राशियों के लिए गोल्डन पीरियड हो सकता है। इस अवधि के दौरान इन्हें पद- प्रतिष्ठा, धन वृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते है ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशिवालों की बढ़ेगी प्रॉपर्टी

गुरु का कर्क राशि में गोचर 2026 मेष राशि के जातकों के लिए वरदान साबित हो सकता है। इस गोचर के दौरान गुरु आपकी राशि से चतुर्थ भाव में संचरण करेंगे। कुंडली में यह भाव भौतिक सुख-संपत्ति, माता आदि का कारक है। इस अवधि में आपकी प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं पारिवारिक जीवन में सुख‑शांति और सहयोग का माहौल रहेगा, जिससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। साथ ही इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सामाजिक पहचान भी मजबूत होगी। वहीं इस समय आपके माता और ससुराल पक्ष के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कर्क राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड

आपकी राशि से पहले भाव में गुरु का प्रवेश आपके लिए गोल्डन पीरियड होगा। इस समय आप लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, धन और ज्ञान में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को किसी बड़ी डील के फाइनल होने से तगड़ा फायदा हो सकता है। वहीं इस दौरान विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही आपको इस समय आप लोगों को पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। 

कन्या राशिवालों की जबरदस्त बढ़ेगी आमदनी

कर्क राशि में गुरु गोचर क के दौरान आपका लाभ भाव (कुंडली में ग्यारहवां भाव) पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप लोगों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ह आप लोगों को शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग