लाइव न्यूज़ :

गुप्त नवरात्रि 2020: इस तारीख से शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, 9 दिनों तक होगी देवी दुर्गा की उपासना

By मेघना वर्मा | Published: May 25, 2020 11:08 AM

आदि शक्ति मां भगवती की उपासना के लिए चार नवरात्रि आती है। आषाढ़ और माघ की नवरात्रि गुप्त नवरात्रि के नाम से जानी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देगुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की साधना होती है।गुप्त नवरात्रि में भी उदय नवरात्रि की ही तरह ही कलश की स्थापना की जाती है।

हिन्दू धर्म में मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। देवी दुर्गा को पूजने के लिए लोग साल में चार बार नवरात्रि मनाते हैं। इन चार नवरात्रियों में दो नवरात्रि उदय नवरात्रि होती है जबकि दो गुप्त नवरात्रि होती है। उत्तर भारत के ज्यादातर जगहों पर मनाई जाती है। 

आदि शक्ति मां भगवती की उपासना के लिए चार नवरात्रि आती है। आषाढ़ और माघ की नवरात्रि गुप्त नवरात्रि के नाम से जानी जाती है। गुप्त नवरात्रि में भी 9 दिनों तक आदि शक्ति देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। इस बार आषाढ़ में फिर से नवरात्रि पड़ने वाली है। आइए आपको बताते हैं कब है गुप्त नवरात्रि-

कब है गुप्त नवरात्रि

इस साल आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि 22 जून से शुरू हो रही है। जो 30 जून तक चलेगी। 30 जून को ही नवरात्रि का पारण होगा। 22 जून दिन सोमवार से शुरू होने वाली इस गुप्त नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा होती है।

क्या होती है गुप्त नवरात्रि

गुप्त नवरात्रि की पूजा मां दुर्गा की उपासना के साथ तंत्र साधना के लिए भी जानी जाती है। इस गुप्त नवरात्रि में भी लोग व्रत-पूजा, उपवास आदि करते हैं। लोग इसमें दुर्गा सप्तशती का पाठ, दुर्गा चालीसा, दुर्गा सहस्त्रनाम का पाठ लाभकारी माना जाता है। 

गुप्त नवरात्रि का भी है विशेष महत्व

साल के दो प्रमुख नवरात्रि में जिस प्रकार देवी के नौ रूपों की पूजा होती है। उसी तरह गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की साधना होती है। गुप्त नवरात्रि के दौरान साधक मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, मां बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा करते हैं।

10 महाविद्याओं की होती है साधना

गुप्त नवरात्रि में भी उदय नवरात्रि की ही तरह ही कलश की स्थापना की जाती है। नौ दिन तक व्रत का संकल्प लेकर प्रतिदिन सुबह-शाम मां दुर्गा की अराधना इस दौरान की जाती है। साथ ही अष्टमी या नवमी के दिन कन्याओं के पूजन के साथ व्रत की समाप्ति होती है। तंत्र साधना करने वाले इस दौरान माता के 10 महाविद्याओं की साधना करते हैं।

टॅग्स :गुप्त नवरात्रिमां दुर्गा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठKalashtami 2024: कालाष्टमी व्रत कल, जानिए शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और प्रसाद आदि के नियम

पूजा पाठChaitra Navratri 2024 Kanya Pujan: कब और कैसे करें कन्या पूजन? जानें सही तिथि, पूजन विधि और महत्व

पूजा पाठChaitra Navratri 2024 Upay: नवरात्रि में करें पान के पत्ते के ये 5 उपाय, परेशानियों का होगा अंत, घर में आएंगी खुशियां

पूजा पाठChaitra Navratri 2024: कौन हैं माँ ब्रह्मचारिणी? चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन इस विधि से करें माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप की पूजा

पूजा पाठChaitra Navratri 2024 Muhurat: कल से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ, जान लें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, विधि-विधान और नियम

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठSaptahik Rashifal (20-26 May 2024): इस सप्ताह मेष, मिथुन और धनु राशिवालों को मौज ही मौज, जानिए सभी राशियों की भविष्यवाणी

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 19 May 2024: आज एकादशी पर इन पांच राशिवालों के लिए बन रहा है धन योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

पूजा पाठआज का पंचांग 19 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठMohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत कल, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मिटते हैं सारे पाप

पूजा पाठParshuram Dwadashi 2024: क्यों मनाई जाती है परशुराम द्वादशी, क्या है इसका महत्व, जानें इसकी तिथि और समय