लाइव न्यूज़ :

Diwali 2020: दिवाली की पूजन सामग्री लिस्ट अभी कर लें तैयार, जानें गणेश-लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

By गुणातीत ओझा | Updated: November 5, 2020 17:06 IST

हिन्दुओं का सबसे बड़ा और पावन पर्व दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस साल दिवाली 14 नवंबर को मनाई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल दिवाली 14 नवंबर को मनाई जाएगी।दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है।

Diwali 2020 Laxmi Pujan Samagri: हिन्दुओं का सबसे बड़ा और पावन पर्व दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस साल दिवाली 14 नवंबर को मनाई जाएगी। दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। दीपावली पर मां लक्ष्मी और श्री गणेश पूजन से शांति, तरक्की और समृद्धि का वरदान प्राप्त होता है। दिवाली पर हर व्यक्ति को माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। पूजा करते वक्त यह ध्यान रखना चाहिए कि पूजा के दौरान कहीं कोई कमी तो नहीं है। बेहतर यह रहेगा कि दीपावली पूजा की सामग्री का इंतजाम पहले ही कर लिया जाए। आइये आपको बताते हैं दीपावली की पूजा संबंधित सामग्री लिस्ट-

दिवाली पूजा की सामग्री (Diwali Pujan Samagri)

मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा, रोली, कुमुकम, अक्षत (चावल), पान, सुपारी, नारियल, लौंग, इलायची, धूप, कपूर, अगरबत्तियां, मिट्टी, दीपक, रूई, कलावा, शहद, दही, गंगाजल, गुड़, धनिया, फल, फूल, जौ, गेहूं, दूर्वा, चंदन, सिंदूर, पंचामृत, दूध, मेवे, खील, बताशे, जनेऊ, श्वेस वस्त्र, इत्र, चौकी, कलश, कमल गट्टे की माला, शंख, आसन, थाली. चांदी का सिक्का, चंदन, बैठने के लिए आसन, हवन कुंड, हवन सामग्री, आम के पत्ते प्रसाद।

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त (Diwali Laxmi Pujan Subh Muhurat)

14 नवंबर को 1 बजकर 16 मिनट तक चतुर्दशी रहेगी और फिर अमावस्या लागू हो जाएगी। यही कारण है कि 14 नवंबर को ही लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। शाम के 5 बजकर 40 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 15 मिनट का मुहूर्त सबसे ऊत्तम माना गया है। इस शुभ मुहूर्त के समय लक्ष्मी और गणेश पूजा की जा सकती है।

टॅग्स :दिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: दिवाली स्टंट शो के लिए आदमी ने अपने शरीर पर पटाखे बांधकर फोड़े, यूजर ने कहा, 'ये रोटी के लिए है, रील के लिए नहीं'

कारोबारदिवाली पर रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री, कैट ने कहा- टूटे रिकॉर्ड, लोगों ने खरीदे स्वदेशी समान 

भारतMaharashtra: दिवाली पर दर्दनाक हादसा, बच्चे का हाथ में फटा पटाखा, एक आंख की रोशनी गई

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स