दिवाली 2018: इस दिवाली इन शुभ संदेशों से दें अपनों को व्हॉट्सएप और मैसेज से शुभकामनाएं
By मेघना वर्मा | Published: November 7, 2018 08:39 AM2018-11-07T08:39:42+5:302018-11-07T08:39:42+5:30
Diwali 2018: Wishes, Greeting, Images, Facebook & Whatsapp Messages, Quotes in hindi: मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा करने से घर में सुख-शांति और धन-संपदा पाने के लिए इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
हिन्दू धर्म में दिवाली का त्योहार सबसे बड़ा कहा जा सकता है। भगवान श्री राम के 14 साल वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में लोगों ने अपने घर को रोशनी से जगमगा दिया था। बस रोशनी और दीयों का यही पर्व इस साल 7 नवंबर को मनाया जाएगा। कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाने वाले इस त्योहार में लोग अपने घरों में दीये और रोशनी से प्रकाश करते हैं।
मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा करने से घर में सुख-शांति और धन-संपदा पाने के लिए इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। इस दिन लोग अपने रिश्ते-दारों और दोस्तों को शुभ संदेश और बधाइयां भेजते हैं।
नीचे दिए हुए दिवाली के शुभ संदेश और व्हॉसऐप मैसेज से आप अपने दोस्तों को और अपने चाहने वालों को दिवाली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
1. झिलमिलाते दीपों की
रोशनी से प्रकाशित
ये दीपावली आपके
घर में
सुख समृद्धि और
आशीर्वाद ले कर आए
शुभ दीपावली!
2. ये दिवाली आपके जीवन
में खुशियों की बरसात
लाए,
धन और शौहरत की
बौछार करे,
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. दीपक का प्रकाश हर
पल आपके जीवन में
नई रोशनी लाए,
बस यही शुभकामना
है आपके लिए इस
दीपावली में।
शुभ दीपावली!
4. दीपावली आए तो
रंगी रंगोली,
दीप जलाए, धूम
धड़ाका,
छोड़ा पटाखा, जली
फुलझडि़यां
सबको भाए..
आप सबको दीपावली
की शुभकामनाएं!
5. दीपावली में दीपों
का दीदार हो,
और खुशियों की
बौछार हो।
शुभ दीपावली!
6. इस दिवाली में यही
कामना है कि
सफलता आपके कदम चूमे
और खुशी आपके आसपास हो।
माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे।
7. दीयों की रोशनी
पटाखों का धमाल
सूरज की किरणें
खुशियों की बौछार
चांद की चांदनी
अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको
दिवाली का त्यौहार
8. एक दुआ मांगते है हम अपने भगवान से
चाहते है आपकी ख़ुशी पुरे ईमान से
सब हसरतें पूरी हो आपकी
और आप मुस्कुराएं दिल-ओ-जान सें
आप सभी को दिवाली मुबारक
9. दीयों की रोशनी से झिलमिलाता आँगन हो
पटाखों की गूंजों से आसमान रोशन हो
ऐसी आये झूम के ये दिवाली
हर तरफ खुशियों का मौसम हो
आप सभी को दिवाली मुबारक
10. क्या हुआ अगर हम साथ
नहीं आज उनके,
उनकी याद लिए ये
दीपावली तो आए।
दीपावली की हार्दिक बधाई!