लाइव न्यूज़ :

Dhanteras 2021 Muhurat: 2 नवंबर को धनतेरस, जानें क्या रहेगा खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2021 11:50 IST

धनतेरस पर्व दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 2 नवंबर शनिवार के दिन मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन पीतल या चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है।

Open in App
ठळक मुद्देबर्तन, आभूषण एवं अन्य नई चीज की खरीदारी के लिए होता है श्रेष्ठ दिनकार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है धनतेरस पर्व

धनतेरस हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। इस त्योहार को नई चीजों की खरीदारी के लिए जाना जाता है। इस दिन खरीदारी के साथ शुभ कार्य भी किए जाते हैं। इस दिन विशेष रूप से सोने और चांदी के आभूषण, नए उपहार, सोने अथवा चांदी के सिक्के की खरीदारी की जाती है। शुभ मुहूर्त में धन-धान्य की पूजा की जाती है। सात धान्य में गेहूं, उडद, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर शामिल होता है। 

शुभ मुहूर्त

धनतेरस पूजा मुहूर्त : 06 बजकर 18 मिनट और 22 से 08 बजकर 11 मिनट और 20 सेकंड तक

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त 

त्रिपुष्कर योग : सुबह 06:06 से 11:31 तकअभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:42 से दोपहर 12:26 तकविजय मुहूर्त : दोपहर 01:33 से 02:18 तकत्रिपुष्कर योग और अभिजीत मुहूर्त में खरीदारी करना शुभ रहेगा।

शाम और रात के मुहूर्त

गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:05 से 05:29 तकप्रदोष काल : 5:35 मिनट और 38 सेकंड से 08 बजकर 11 मिनट और 20 सेकंड तक रहेगा। इस काल में पूजा की जा सकती है।

धनतेरस मुहूर्त शाम 06:18:22 से 08:11:20 तक। इस काल में पूजा और खरीदी दोनों हो सकती है।वृषभ काल– शाम 06:18 से 08:14: तकनिशिता मुहूर्त- रा‍त्र‍ि 11:16 से 12:07 तक

दिन का चौघड़िया 

लाभ- प्रात: 10:43 से 12:04 तकअमृत- दोपहर 12:04 से01:26 तकशुभ- दोपहर 02:47 से 04:09 तक

रात का चौघड़िया

लाभ- 07:09 से 08:48 तकशुभ- 10:26 से 12:05 तकअमृत- 12:05 से 01:43 तक 

धनतेरस का महत्व

भगवान धन्वन्तरी की पूजा से स्वास्थ्य और सेहत में लाभ मिलता है। इस दिन ही दीपावली की रात लक्ष्मी गणेश की पूजा के लिए मूर्ति भी खरीदते हैं। समुद्र मंथन के दौरान देवासुर संग्राम के वक्त भगवान धनवन्तरी स्वर्णमयी कलश लेकर उत्पन्न हुए थे। तभी से कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि में धनतेरस मनाने की परंपरा चली आ रही है। शास्त्रों के मुताबिक, धनतेरस के दिन नया सामान घर लाना बेहद शुभ माना गया है और इसका फल आपको अप्रत्यक्ष रूप से मिलता है। 

टॅग्स :धनतेरसहिंदू त्योहारदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना