लाइव न्यूज़ :

December 2021 Vrat Tyohar List: दिसंबर माह में सूर्यग्रहण, खरमास, साथ ही आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: November 30, 2021 13:15 IST

इस माह की शुरूआत में प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) के साथ हो रही है तो माह का अंत भी प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) के साथ हो रहा है। दिसंबर माह में सूर्यग्रहण भी लह रहा है। यह ग्रहण 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन लग रहा है। 

Open in App

दिसंबर माह में कई प्रमुख व्रत एवं त्योहार आएंगे। दिसंबर साल का अंतिम माह होता है। इस साल का अंतिम माह व्रत एवं त्योहार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस माह की शुरूआत में प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) के साथ हो रही है तो माह का अंत भी प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) के साथ हो रहा है। दिसंबर माह में सूर्यग्रहण भी लह रहा है। यह ग्रहण 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन लग रहा है। 

इस महीने धनु राशि में सूर्य ग्रह के आने से खरमास भी प्रारंभ हो रहा है। 14 दिसंबर 2021 से 14 जनवरी 2022 लगने जा रहा है। इस बीच मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं। खरमास के महीने को शास्त्रों में शुभ नहीं माना गया है। खरमास में खर का अर्थ 'दुष्ट' होता है और मास का अर्थ महीना होता है, इसे आप 'दुष्टमास' भी कह सकते हैं। 

यही वजह है कि खरमास में शादी-विवाह, गृह आरंभ, गृहप्रवेश, मुंडन, नामकरण आदि शुभ मांगलिक कार्य शास्त्रानुसार निषेध कहे गए हैं। दिसंबर माह में मोक्ष देने वाली तिथि मोक्षदा एकादशी और सफला एकादशी व्रत भी पडेंगे। मोक्षदा एकादशी व्रत 14 दिसंबर को पड़ेगा। तो वहीं सफला एकादशी व्रत 30 दिसंबर को रखा जाएगा। 

दिसंबर महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार की लिस्ट यहां देखें

2 दिसंबर 2021 – प्रदोष व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत (गुरुवार)4 दिसंबर 2021 – स्नानदान श्राद्ध अमावस्या, सूर्य ग्रहण (शनिवार)5 दिसंबर 2021 – चंद्रदर्शन (रविवार)7 दिसंबर 2021 – विनायकी चतुर्थी व्रत (मंगलवार)8 दिसंबर 2021 – नाग दिवाली, विवाह पंचमी, श्रीराम विवाहोत्सव (बुधवार)9 दिसंबर 2021 – बैंगन छठ, चंपाषष्ठी (गुरुवार)10 दिसंबर 2021 – नंदा सप्तमी (शुक्रवार)14 दिसंबर 2021 – मोक्षदा एकादशी (मंगलवार)16 दिसंबर 2021 – धनु संक्रांति, अनंग त्रयोदशी, प्रदोष व्रत, खरमास प्रारंभ (गुरुवार)17 दिसंबर 2021 – पिशाचमोचनी यात्रा (शुक्रवार)18 दिसंबर 2021 – स्नान दान व्रत, दत्त पूर्णिमा (शनिवार)19 दिसंबर 2021 – स्नान दान पूर्णिमा (रविवार)22 दिसंबर 2021 – गणेश चतुर्थी व्रत (बुधवार)25 दिसंबर 2021 – क्रिसमस डे27 दिसंबर 2021 – रुकमणी अष्टमी, अष्टका श्राद्ध (सोमवार)30 दिसंबर 2021 – सफला एकादशी व्रत (गुरुवार)31 दिसंबर 2021 – सुरुप द्वादशी, प्रदोष व्रत (शुक्रवार)

टॅग्स :हिंदू त्योहारपूजा पाठसूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग