Easter पर चर्चों में पसरा सन्नाटा, ऑनलाइन चर्च सर्विस के लिए लोगों को ऐसे किया गया आमंत्रित

By मेघना वर्मा | Published: April 12, 2020 09:15 AM2020-04-12T09:15:21+5:302020-04-12T09:15:21+5:30

आज ईस्टर संडे का पर्व है। दुनिया भर के करोड़ों लोग इसे मनाते हैं मगर इस बार लॉकडाउन के चलते लोग घर पर ही रहकर इसे सेलिब्रेट करेंगे।

Churches remains closed on Easter today due to Coronavirus and lockdown | Easter पर चर्चों में पसरा सन्नाटा, ऑनलाइन चर्च सर्विस के लिए लोगों को ऐसे किया गया आमंत्रित

Easter पर चर्चों में पसरा सन्नाटा, ऑनलाइन चर्च सर्विस के लिए लोगों को ऐसे किया गया आमंत्रित

Highlightsईस्टर संड़े के दिन जहां चर्च में भारी भीड़ जमा होती है वहां इस बार ईस्टर के दिन चर्च में सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। 40 दिनों की प्रेयर के बाद ये ईस्टर संडे आता है जिसे लोग अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं।

दुनियाभर के करोड़ों लोग हर साल ईस्टर संडे सेलिब्रेट करते हैं। पूरी दुनिया में ईस्टर का रंग देखने को मिलता है मगर इस साल कोरोना वायरस के कहर के बीच लोग अपने घरों के अंदर ही ईस्टर मनाने को मजबूर हैं। देश में भी लॉकडाउन की स्थिती है जिसके चलते लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं।

ईस्टर संड़े के दिन जहां चर्च में भारी भीड़ जमा होती है वहां इस बार ईस्टर के दिन चर्च में सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। मुंबई हो या गोवा। हर शहर के चर्चेज बंद हैं। सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करने के लिए ये फैसला लिया गया है। जो इस समय जरूरी भी है।

गोवा की राजधानी पणजी के Our Lady of the Immaculate Conception Church में मिड नाइट प्रेयर का आयोजिन किया गया। मगर यहां भी लोगों की गैदरिंग  को सस्पेंड कर दिया गया। लॉकडाउन के चलते इस साल ईस्टर संडे पर ये चर्च बंद रहेंगे। वहीं मुंबई के St Michael's Church भी ईस्टर के दिन बंद रहेगा ताकि एक जगह पर बहुत सारे लोग इक्ट्ठा ना हो पाएं।

लोगों को किया ऑनलाइन चर्च सर्विस का इंविटेशन

वहीं मुंबई के St Michael's Church के बाहर एक नोटिस लगाया गया है। जिस पर लिखा है, कोरोना वायरस के फैलने के वजह से लोगों के हेल्थ और उनकी जिंदगी पर भारी असर पड़ रहा है। ये वायरस सोशल कॉन्टैक्ट्स और गैदरिंग से भी बढ़ रहा है। इसी के देखते हुए नोवेना की सर्विस चर्च ने सस्पेंड कर दी है। 

डिवोटीज को नोवेना की प्रेयर के लिए घर से ही आमंत्रित किया जा रहा है। नोवेना की सर्विस इंग्लिश, हिंदी, मराठी और तमिल भाषा में दी जाएगी।

ईसाई समुदाय के इस बड़े दिन को लोग आज अपने घरों में ही सेलिब्रेट करेंगे। 40 दिनों की प्रेयर के बाद ये ईस्टर संडे आता है जिसे लोग अपने-अपने अंदाज में शेयर करते हैं। मान्यता है कि ईस्टर के दिन ही प्रभु यीशु फिर से जी उठे थे। क्रूस पर चढ़ जाने के तीसरे दिन प्रभु यीशु वापिस आए थे। जिसकी खुशी में हर साल ईसाई समुदाय ईस्टर संडे को मनाता है। 

Web Title: Churches remains closed on Easter today due to Coronavirus and lockdown

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे