लाइव न्यूज़ :

Chhath Puja 2021: छठ महापर्व का आज दूसरा दिन, जानिए खरना का महत्व और पूजा विधि

By रुस्तम राणा | Updated: November 9, 2021 08:49 IST

छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पूजा का विधान है। खरना से आशय शुद्धिकरण से है। इसे लोहंडा भी कहते हैं। इस दिन विशेष प्रकार का प्रसाद तैयार किया जाता है।

Open in App

छठी मैया और सूर्य की उपासना का महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है और दूसरे दिन खरना की परंपरा निभाई जाती है। खरना से आशय शुद्धिकरण से है। इसे लोहंडा भी कहते हैं। इस दिन विशेष प्रकार का प्रसाद तैयार किया जाता है। छठ पूजा का व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। यह व्रत 36 घंटों के लिए रखा जाता है। इस अवधि में व्रती को बिना कुछ खाय-पीये रहना पड़ता है। मान्यता है कि जो व्रती छठ के नियमों का पालन विधि-विधान से करती हैं उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। माना जाता है कि खरना पूजा के बाद ही घर पर छठी मैया का आगमन होता है।

खरना का समय

खरना का समय 9 नवंबर को सायं 5 बजकर 45 मिनट से शाम 6 बजकर 25 मिटन तक रहेगा। वहीं सायंकालीन अर्घ्य देने का समय शाम 4 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

क्या होता है खरना?

खरना के दिन व्रती के द्वारा शुद्ध मन से छठी मैया और सूर्य देव की उपासना की जाती है। उन्हें गुड़ की खीर के प्रसाद का भोग लगाया जाता है। इसे विशेष प्रकार से बनाया जाता है। इसमें शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। प्रसाद को नए मिट्टी के चूल्हे में तैयार किया जाता है। स्वयं व्रती ही इस प्रसाद को तैयार करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से व्रती का तन-मन पूर्ण रूप से शुद्ध हो जाता है।

खरना की पूजा विधि

इस दिन व्रती सुबह स्नान करके साफ-सुधरे वस्त्रों को धारण करेंव्रत नाक से लेकर माथे तक अपने माथे पर सिंदूर लगाएं इस दिन व्रती दिन भर व्रत रखें। शाम के समय गुड़ की खीर बनाकर प्रसाद तैयार करें।फिर पूजा करने के बाद इस प्रसाद को ग्रहण करें।इस प्रसाद को फिर अन्य लोगों में बांटें। इस प्रसाद के बाद व्रती का कठिन व्रत शुरू हो जाता है।

छठ पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि छठी मैया संतान की रक्षा करने वाली देवी हैं और सूर्य की उपासना करने से मनुष्‍य को सभी तरह के रोगों से छुटकारा मिल जाता है। जो सूर्य की उपासना करते हैं, वे दरिद्र, दुखी, शोकग्रस्‍त और अंधे नहीं होते हैं। संतान की रक्षा, दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद पाने के लिए यह पूजा की जाती है। 

टॅग्स :छठ पूजाहिंदू त्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग