लाइव न्यूज़ :

Chardham Yatra 2023: आठ लाख से अधिक लोगों ने किए चार धाम के दर्शन, पर्यटन विभाग ने जारी किए आंकड़े

By अंजली चौहान | Updated: May 16, 2023 14:54 IST

चारधाम यात्रा के दौरान बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए सबसे अधिक तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देचारधाम यात्रा के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने यात्रियों को लेकर जारी किए आंकड़े अब तक 8 लाख लोग कर चुके चारों धामों की यात्रा

देहरादून: चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। लाखों की संख्या में तीर्थयात्री उत्तराखंड स्थित चारों धामों के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच, मंगलवार को उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने यात्रियों को लेकर आंकड़े जारी किए हैं।

पर्यटन विभाग के अनुसार, 22 अप्रैल को चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से 8 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के भव्य दर्शन किए हैं। 

जारी किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि लगभग 40 हजार तीर्थयात्री प्रतिदिन चार धामों की यात्रा कर रहे हैं और केदारनाथ यात्रा पंजीकरण संख्या प्रति दिन 30,000 से अधिक हो गई है। 

चारधाम यात्रा के दौरान बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए सबसे अधिक तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। जानकारी के अनुसार, केदारनाथ की यात्रा के लिए दैनिक पंजीकरण का आंकड़ा 30 हजार से अधिक हो गया है। वर्तमान में लगभग 40 हजार तीर्थयात्री प्रतिदिन चार धामों के दर्शन कर रहे हैं। 

हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण पंजीकरण को 15 मई से बढ़ा कर 24 मई कर दिया गया है। इस दौरान सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए पूरी व्यवस्था की है। यात्रियों के ठहरने और उनकी सुरक्षा के लिए उत्तराखंड सरकार पूरी व्यवस्था कर रही है। 

मालूम हो कि चारधाम यात्रा अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर प्रारंभ हुई थी जो कि हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इससे पहले 30 अप्रैल को केदारनाथ और बद्रीनाथ में खराब मौसम के कारण एहतियात के तौर पर चारधाम यात्रा को श्रीनगर में रोक दिया गया था। 

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने चारधाम यात्रा के दौरान बारिश और बर्फबारी के मद्देनजर निर्देश जारी किए और अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ और बद्रीनाथ में खराब मौसम के कारण एहतियात के तौर पर श्रीनगर पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा को रोक दिया गया है। श्रीनगर में रहने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है, और यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जैसे ही मौसम साफ हो जाएगा  फिर से यात्रियों से अपनी यात्रा जारी रखने की अपील की जा रही है। 

टॅग्स :Char Dham Yatraउत्तराखंड समाचारकेदारनाथबद्रीनाथ मन्दिरपर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारलेह पर्यटकः 2024 में 292836 से घटकर 2025 में 212799?, आखिर क्यों लद्दाख में टूरिस्टों की संख्या में कमी?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल