लाइव न्यूज़ :

Lunar Eclipse 5 July Live Streaming: लग चुका है चंद्र ग्रहण, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

By गुणातीत ओझा | Updated: July 5, 2020 08:59 IST

आज 5 जुलाई को साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लग चुका है जो कि उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। इसका नजारा ऑनलाइन देखा जा सकता है। भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआज 5 जुलाई को साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लग चुका है जो कि उपच्छाया चंद्र ग्रहण है।भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। इसका नजारा ऑनलाइन देखा जा सकता है।

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) July 2020 Date and Time in India, Live Streaming Online: आज 5 जुलाई को साल का तीसरा चंद्र ग्रहण लग चुका है जो कि उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। इसका नजारा ऑनलाइन देखा जा सकता है। भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूतक काल ग्रहण लगने से पहले की वो अवधि होती है जिसमें किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते।

ग्रहण  5 जुलाई की सुबह 08:38 AM से शुरू हो चुका है। इसका परमग्रास 09:59 AM पर होगा और इसकी समाप्ति 11:21 AM पर। ग्रहण की कुल अवधि 02 घण्टे 43 मिनट की होगी। चंद्र ग्रहण को खुली आंखों से देखना सुरक्षित माना गया है। भारत में इस चंद्र ग्रहण के नहीं दिखने की वजह से आप इसे ऑनलाइन विभिन्न यूट्यूब चैनलों के माध्यम से लाइव देख सकते हैं। Slooh और Virtual Telescope चैनल इस घटना की लाइवस्ट्रीम करने के लिए जाने जाते हैं। Virtual Telescope Project 2.0 को ग्रहण के लाइव वेबकास्ट के लिए जाना जाता है जिसे एस्ट्रोनॉमर Gianluca Masi चलाते हैं।

किन देशों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण? 

यह ग्रहण यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत के लोग इस ग्रहण को ऑनलाइन ही देख पाएंगे क्योंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

सामान्य चंद्र ग्रहण और उपच्छाया चंद्र ग्रहण में अंतर

चंद्र ग्रहण तीन तरह का होता है। पूर्ण, आंशिक और उपच्छाया चंद्र ग्रहण। जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब चंद्र ग्रहण पड़ता है। इसमें चंद्रमा पूरी तरह से या फिर आंशिक रूप से ढक जाता है। इस स्थिति में पूर्ण और आंशिक चंद्र ग्रहण की घटना घटित  होती है। वहीं उपच्छाया चंद्र ग्रहण में सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध लाइन में न होकर कुछ ऐसी स्थिति में होती है कि चंद्रमा के एक हिस्से में पृथ्वी की मलिन सी छाया पड़ती है। इसे ही उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं।

30 दिनों में यह तीसरा ग्रहण

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि एक महीने के अंतराल में तीन ग्रहण का होना शुभ संकेत नहीं है। आज 30 दिनों के भीतर ही तीसरा ग्रहण लग रहा है। ऐसे में इस ग्रहण का बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। 

ग्रहण के दौरान सावधानियां

ग्रहण के दौरान कुछ विशेष तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। ग्रहण के दौरान और सूतक काल लगने पर किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ग्रहण के दौरान सभी तरह के खाने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालने चाहिए। ग्रहण के दौरान मंदिर के दरवाजे और पर्दे बंद कर दिए जाते है। इस दौरान भगवान की मूर्तियों को नहीं छूना चाहिए। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान देना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए।

पौने तीन घंटे तक रहेगा चंद्र ग्रहण

अब से कुछ ही देर के बाद लगने वाला चंद्र ग्रहण पौने तीन घंटे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 38 मिनट से आरंभ हो जाएगा और 11 बजकर 21 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इसके बाद साल का चौथा और आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगेगा।

इस चंद्र ग्रहण में सूतक का प्रभाव नहीं है

ग्रहण होने से कुछ घंटों पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इस कारण से यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण  से पहले 9 घंटे पहले और सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है।

टॅग्स :चन्द्रग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य