लाइव न्यूज़ :

चाणक्य नीति: स्त्रियों की इन आदतों से पता चलता है उनका स्वभाव और व्यक्तित्व, जानिये आप भी

By गुणातीत ओझा | Updated: November 2, 2020 12:52 IST

नीति शास्त्र में बताया गया है कि स्त्रियों के व्यक्तित्व और स्वभाव को समझना आसान नहीं है। आचार्य चाणक्य ने भी कहा है कि महिलाओं के खुश होने और दुखी होने का पता लगाना बहुत कठिन होता है।

Open in App
ठळक मुद्देनीति शास्त्र में बताया गया है कि स्त्रियों के व्यक्तित्व और स्वभाव को समझना आसान नहीं है।आचार्य चाणक्य ने भी कहा है कि महिलाओं के खुश होने और दुखी होने का पता लगाना बहुत कठिन होता है।

स्त्रियों के स्वभाव और व्यक्तित्व को जानना बहुत ही मुश्किल होता है। शास्त्रों में भी बताया गया है कि स्त्रियों के मन को पढ़ने के लिए बहुत ज्यादा बुद्धिमान होना जरूरी है। नीति शास्त्र में बताया गया है कि स्त्रियों के व्यक्तित्व और स्वभाव को समझना आसान नहीं है। आचार्य चाणक्य ने भी कहा है कि महिलाओं के खुश होने और दुखी होने का पता लगाना बहुत कठिन होता है। स्त्रियों के स्वभाव को समझना दुनिया के सबसे मुश्किल कामों में से एक बताया गया है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में महिलाओं की ऐसी आदतों का जिक्र किया है, जिनको भांप कर महिलाओं के स्वभाव और व्यक्तित्व को समझने नें आसानी हो जाती है।

1. धार्मिक कार्यों में रूचि- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिन स्त्रियों की धार्मिक कार्यों में रूचि होती है, उनका मन शांत होता है। ऐसी महिलाएं तरक्की या सफलता पाने के लिए एकाग्र होती हैं। नीति शास्त्र के अनुसार, ऐसी स्त्रियों को दूसरों की सफलता या असफलता परेशान नहीं करती है। वह सिर्फ अपने जीवन के उद्देश्य के प्रति मगन रहती हैं।

2. आलस करने वाली महिलाएं- आचार्य चाणक्य ने बताया है कि जो स्त्रियां आलस्य से भरी होती हैं, उन्हें जीवन में सफलता हासिल करना मुश्किल होता है। नीति शास्त्र के अनुसार, ऐसी महिलाओं को सफलता पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कहते हैं इन्हें परिवार के सदस्य खूब प्रेम देते हैं लेकिन समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता है।

3. अनुशासन में रहने वाली महिलाएं- आचार्य चाणक्य ने बताया है कि जो स्त्रियां अनुशासन में रहती हैं, वह जल्दी सफलता हासिल करती हैं। कहते हैं कि ऐसी महिलाएं दूसरे के लिए प्रेरणा होती हैं। नीति शास्त्र के अनुसार, अपने सपनों और कार्यों को पूरा करने के कारण इस स्वभाव की महिलाओं को परिवार के सदस्यों के साथ समाज में भी खूब मान-सम्मान मिलता है।

4. ईर्ष्या करने वाली महिलाएं- माना जाता है कि जिन महिलाओं में ईर्ष्या का भाव होता है, वह चालाकी से खुद तरक्की हासिल करती हैं। कहते हैं कि ऐसी स्त्रियां दूसरों के सफलता के रास्ते में बाधाएं डालती हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ऐसी महिलाओं पर विश्वास करने से बचना चाहिए। क्योंकि समय आने पर आप भी विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।

टॅग्स :चाणक्य नीति
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठचाणक्य नीति: अगर जान लेंगे चाणक्य के ये 5 मंत्र तो धन की कभी नहीं होगी कमी

पूजा पाठChanakya Niti: चाणक्य की इन 6 बातों को अपनाकर आप सीख जाएंगे दुनिया को जी‍तने की कला

रिश्ते नातेचाणक्य नीति: ये 4 आदतें बताती हैं बेहद स्वार्थी हैं आप

रिश्ते नातेचाणक्य नीति: जिन आदमियों के अंदर होते हैं ये 4 गुण, कभी नहीं होते प्यार में फेल

रिश्ते नातेचाणक्य नीति: पति-पत्नी के बीच नहीं होनी चाहिए ये 5 बातें, रिश्ते में आ जाती है दरार

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स