लाइव न्यूज़ :

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि के नौ दिन पहने ये 9 रंग, यहां जानें कौन से हैं रंग का क्या है महत्व?

By अंजली चौहान | Updated: March 21, 2023 16:07 IST

चैत्र नवरात्रि के सभी नौ दिन मां दुर्गा या देवी शक्ति के नौ अवतारों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा के लिए समर्पित हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही हैचैत्र नवरात्रि की समाप्ति 30 मार्च को हो रही नौ दिनों के इस त्योहार में नौ रंगों का विशेष महत्व है

Chaitra Navratri 2023: हिंदूओं द्वारा मनाई जाने वाली नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हर वर्ष साल में दो बार नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। जिसमें चैत्र नवरात्रि जो मार्च-अप्रैल और शारदीय नवरात्रि जो अक्टूबर-नवंबर में मनाई जाती है।

इस दौरान माता दुर्गा और उनके नौ अवतारों की 9 दिनों तक पूजा की जाती है। नौ दिवसीय त्योहार हिंदू पंचांग के चैत्र महीने के पहले दिन से शुरू होता है। इस साल 22 मार्च बुधवार से नवरात्रि का पहला दिन शुरू हो रहा है।

चैत्र नवरात्रि के सभी नौ दिन मां दुर्गा या देवी शक्ति के नौ अवतारों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा के लिए समर्पित हैं। इसके अलावा नवरात्रि में नौ रंगों का भी विशेष महत्व है।

ऐसे में इन नौ रंगों के विशेष महत्व के बारे में आइए हम आपको बताते हैं...

नवरात्रि के नौ रंग और उनका महत्व 

नवरात्रि का पहला दिन रॉयल ब्लू: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन रॉयल ब्लू पहनना चाहिए। ये बहुत शुभ माना जाता है। रॉयल ब्लू रंग के कपड़े पहनकर पूजा में भाग लेना चाहिए। माना जाता है कि इस रंग से समृद्धि और शांति का वास आपके घर में होता है। 

नवरात्रि का दूसरा दिन पीला रंग: हिंदू धर्म में पीले रंग को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में नवरात्रि के दूसरे दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करने से सकारात्मकता और आनंद का अनुभव होता है। यह एक गर्म रंग है जो लोगों को पूरे दिन प्रफुल्लित रखता है। 

नवरात्रि का तीसरा दिन हरा रंग: हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है और विकास, उर्वरता, शांति और शांति की भावना पैदा करता है। हरा रंग जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है और इस दिन इसे पहनना बहुत शुभ माना जाता है। 

नवरात्रि का चौथा दिन ग्रे रंग: नवरात्रि के चौथे दिन ग्रे कलर पहनना बहुत शुभ माना जाता है। ग्रे संतुलित भावनाओं का प्रतीक है और इससे व्यक्ति हमेशा जमीन से जुड़ा रहता है। 

नवरात्रि का पांचवा दिन संतरी रंग: नारंगी या संतरी रंग को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। नारंगी रंग के कपड़े पहनकर देवी मां की पूजा करने से उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है। ये रंग सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है और व्यक्ति को उत्साहित रखता है। 

नवरात्रि का छठा दिन सफेद रंग: सफेद रंग शुद्धता और मासूमियत का पर्याय है। नवरात्रि के छठे दिन सफेद रंग पहनना बहुत शुभ होता है। ये शांति और समृद्धि का प्रतीक है। 

नवरात्रि का सातवां दिन लाल रंग: देवी मां को लाल रंग अति प्रिय है। अगर भक्त मां को लाल रंग की चुनरी चढ़ाते हैं तो मां उनसे प्रसन्न हो जाती हैं। लाल रंग जुनून और प्रेम का प्रतीक है।

ऐसे में लाल रंग के वस्त्र धारण करके आप मां की पूजा करते हैं तो ये आपके भीतर प्रेम का संचार करने में मदद करेगा और आपका जीवन जोश से भर जाता है।

नवरात्रि का आठवां दिन नीला रंग: नीला रंग सीधे तौर पर आसमान से जुड़ा है। ये प्रकृति की विशालता और स्वच्छंदता का प्रतीक है। ऐसे में नीले रंग को नवरात्रि के आठवें दिन पहनकर माता की पूजा करें। 

नवरात्रि का नौवां दिन गुलाबी रंग: गुलाबी रंग प्रेम, स्नेह और सद्भाव का प्रतीक है। यह एक आकर्षक रंग है, जिसे कोई भी पहने ये उसे आकर्षक बनाता है। गुलाबी रंग बहुत शुभ माना जाता है और इसे पहनकर माता की पूजा करना और शुभ है। 

(Disclaimer: यहां लिखे गए आर्टिकल में मौजूद जानकारियों की लोकमत हिंदी पुष्टि नहीं करता है। कृपया किसी भी मान्यता को मानने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

टॅग्स :चैत्र नवरात्रिनवरात्रिनवरात्री महत्व
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल