लाइव न्यूज़ :

Buddha Jayanti 2020: गौतम बुद्ध जयंती में करें ये 7 उपाय, होगी धन की वर्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2020 15:52 IST

शास्त्रों  की मानें तो बुद्ध पूर्णिमा वाले दिन विशेष उपाय करने से दुखों का नाश होता है और पारिवारिक खुशियां मिलती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देधार्मिक ग्रंथों में भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। प्रति माह पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का अपना महत्व होता है।

बौद्ध धर्म के संस्थापक माने जाने वाले गौतम बुद्ध की जयंती इस साल 7 मई को मनाई जाएगी। वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि है। इसे 'बुद्ध पूर्णिमा' या 'गुरु पूर्णिमा' के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसीदिन गौतम बुद्ध (भगवान बुद्ध) को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। 

इसी महत्वपूर्ण तिथि को हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। विभिन्न धार्मिक ग्रंथों में भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों में इसे अलग-अलग रूप से मनाया जाता है। प्रति माह पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का अपना महत्व होता है परंतु वैशाख मास की पूर्णिमा को बेहद महत्ता दी जाती है। 

शास्त्रों  की मानें तो इस दिन विशेष उपाय करने से दुखों का नाश होता है और पारिवारिक खुशियां मिलती हैं। आप भी इस बुद्ध पूर्णिमा पर कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं क्या हैं वो विशेष उपाय-

1. पूर्णिमा के दिन सुबह समय से उठकर स्नान करें और पूरे घर की साफ-सफाई अवश्य करें। इसके बाद ही पूजा करें।2. पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का महत्व है। पूजा के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें।3. घर के मुख्य द्वार पर हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं। यह शुभ माना जाता है।

4. कार्यस्थल पर भी गंगाजल का छिड़काव करें और यदि संभव तो हो कुमकुम के इस्तेमाल से स्वास्तिक का चिह्न भी बनाएं।5. पूर्णिमा के शुभ दिन पर कार्यस्थल पर लक्ष्मी-नायारम की मूर्ति स्थापित करें। मूर्ति स्थापित करने के बाद उसके आगे घी का दीपक जलाएं।6. पूर्णिमा के दिन खीर बनाने की प्रथा है। खीर बनाकर पहले भगवान को भोग लगाएं और इसके बाद घर के सदस्यों में बांट दें। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार वालों में आपसी प्रेम बना रहता है और पैसे की कमी भी दूर होती है।7. संभव हो तो पूर्णिमा के दिन किसी तीर्थ स्थल के दर्शन करें और पवित्र जल में स्नान भी करें। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का महत्व होता है। 

टॅग्स :गौतम बुद्धहिंदू त्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVat Savitri Vrat 2026 Paran Time: जानिए 17 मई को कितने बजे तक कर सकेंगी पारण, क्या है शुभ समय

भारतकरुणा, शांति और आत्मजागरण के प्रकाशस्तंभ हैं गौतम बुद्ध

पूजा पाठMay 2026 Festival Calendar: मोहिनी एकादशी से लेकर बुद्ध पूर्णिमा तक, नोट कर लें मई महीने की त्योहारों की तारीख

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

पूजा पाठPanchang 17 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 May 2026: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना