लाइव न्यूज़ :

बसंत पंचमी 2018: बेहतर भविष्य पाने के लिए करें ये काम

By गुलनीत कौर | Updated: January 22, 2018 08:57 IST

हिन्दू धर्म में माघ शुक्ल की पंचमी तिथि को विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की उपासना की जाती है।

Open in App

'आई बसंत, पाला उडंत'... भारत में हर धर्म, जाति, सम्प्रदाय और मान्यताओं से जुड़े हर छोटे-बड़े त्यौहारों को धूम धाम से मनाया जाता है। इतना ही नहीं, भारत में कुछ त्यौहार तो ऐसे भी हैं जिन्हें भारत के कोने-कोने में अलग-अलग रूप से मनाया जाता है। इन्हीं त्यौहारों में से एक है 'बसंत पंचमी' का त्यौहार। यह त्यौहार केवल किसी धर्म या सम्प्रदाय से जुड़ा ना होकर, भारत के छः मौसमों में से एक 'बसंत ऋतु' को दर्शाने वाला पर्व है। 

बसंत ऋतु का आगमन

खिले-खिले फूल, सोने जैसे चमकते खेत और हर जगह हरियाली... यह दर्शाता है कि भारत में बसंत के मौसम ने दस्तक दे दी है। बसंत ऋतु का मौसम प्राचीन भारत और नेपाल में बांटे गए छः मौसमों में से सबसे प्रिय मौसम कहलाता है। इस मौसम को पूरे भारत में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कोई इसदिन पीले वस्त्र पहनता है तो कोई पतंग उढ़ाकर अपने उत्साह को दर्शाता है। लेकिन बसंत पंचमी का पौराणिक इतिहास क्या है आइए आपको बताते हैं। 

हिन्दू धर्म में माघ शुक्ल की पंचमी तिथि को विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की उपासना की जाती है। मान्यता है कि इसीदिन विद्या की देवी मां सरस्वती का विच रचियता ब्रह्मा जी द्वारा प्राकट्य हुआ था। इसी कथा को आधार मानते हुए यह दिन मां सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। 

मां सरस्वती की पूजा

मां सरस्वती को चूकी वाणी, बुद्धि और विद्या की देवी कहा जाता है, इसलिए इसदिन उनका विधिवत पूजन और विद्या समबन्धी वस्तुओं का दान-पुण्य किया जाता है। देवी को पीला रंग पसंद है, इसलिए इसदिन लोग पीले वस्त्र पहनते हैं और पीले रंग के ही व्यंजन तैयार करके देवी को भोग लगाते हैं। मां सरस्वती के अलावा इसदिन सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु और कामदेव की भी पूजा की जाती है। 

क्या करें बसंत पंचमी के दिन?

धार्मिक कार्यों के अलावा भी बसंत पंचमी के दिन कुछ खास काम किए जाते हैं। मान्यता है कि यदि शिक्षा से जुड़ा कोई काम या फिर कोई नया काम करने का विचार बनाया हो, जिसमें किसी भी हाल में सफलता चाहते हों, तो वह बसंत पंचमी के दिन यदि किया जाए तो उस काम में सफलता अवश्य मिलती है। 

दान-पुण्य करना ना भूलें

इसके अलावा शिक्षा संबंधी वस्तुओं जैसे कि किताबें, पेन, पेंसिल, बैग, आदि चीजों को गरीबों में या जरूरतमंदों में दान करने से व्यक्ति की बुद्धि और विद्या शक्ति में इजाफा होता है। 

टॅग्स :बसंत पंचमीहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार भोजशाला में उमड़े श्रद्धालु, परिसर में गूंजी प्रार्थना; देखें वीडियो

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारतचारधाम यात्रा की शुरुआत, अक्षय तृतीया पर खुला Gangotri Temple, हेलीकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा - पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल