लाइव न्यूज़ :

अपरा एकादशी 2018: इन उपायों को करने से खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 11, 2018 10:33 IST

अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु के पंचम अवतार 'वामन' की पूजा की जाती है।

Open in App

हिन्दू धर्म में एकादशी का अत्यंत महत्व है। मान्यता अनुसार एकादशी का व्रत करने से भगवान हर इच्छा को पूरा करते है। हिन्दू पंचांग की मानें तो प्रति माह 2 बार एकादशी होती है, एक कृष्ण पक्ष की एकादशी और दूसरी शुक्ल पक्ष की एकादशी। इस तरह से साल में 24 एकादाशियां होती हैं। लेकिन कई बार अधिमास लगने से ये एकादाशियां बढ़कर 26 भी हो जाती हैं।

एकादशी पर सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु एवं उनके अवतारों की पूजा करने का महत्व है। आज अपरा एकादशी है। इस एकादशी पर भगवान विष्णु के पंचम अवतार 'वामन' की पूजा की जाती है। कहते हैं कि अपरा एकादशी का व्रत एवं पूजन करने से अपार खुशियों की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: हर दिन के लिए है एक खास मंत्र, करें जाप और पाएं समस्याओं से मुक्ति

एकादशी का दिन हिन्दू धर्म में पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं इसदिन शुभ कार्यों को करने से वे जल्दसे फलित होते हैं। इसलिए एकादशी पर व्रत के अलावा शास्त्रों में दर्ज कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। ये उपाय आपको कुछ लाभ तो देंगे ही साथ ही आपका भविष्य संवारने में भी सहयोगी सिद्ध होंगे। 

1. चूकी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है इसलिए इसदिन उन्हें प्रसन्न करने के भी उपाय किए जाते हैं। कहा जाता है कि भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद पसंद है, इसलिए इसदिन उनकी कृपा पाने के लिए उन्हें पीले रंग के वस्त्र जरूर अर्पित करें

2. पीले वस्त्र ही नहीं, श्रीहरि को पीले रंग के खाद्य पदार्थों का भी भोग लगाएं। पीले केले या पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं और बाद में इसे प्रसाद के रूप में गरीबों में बांट दें

3. व्रत कर रहे हैं या नहीं, लेकिन भगवान विष्णु को एकादशी के दिन खीर का भोग अवश्य लगाएं

4. भगवान विष्णु के किसी भी मंत्र का जाप करें और उन्हें तुलसी की माला अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से वे प्रसन्न होते हैं

5. भगवान विष्णु को कमल का फूल प्रिय है, इसदिन मंदिर जा कर भगवान कृष्ण या भगवान राम की मूर्ति पर कमल का फूल चढ़ाएं

6. मन की किसी इच्छा को पूरा करना चाहते हैं तो किसी भी कादशी पर भगवान विष्णु को इत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं

टॅग्स :भगवान विष्णुहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग