लाइव न्यूज़ :

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना धन प्राप्ति में होगी बाधा

By रुस्तम राणा | Updated: April 28, 2022 14:14 IST

अक्षय तृतीया को हिन्दू शास्त्रों में अबूझ मुहूर्त कहा जाता है अर्थात अक्षय तृतीया के दिन शादी-विवाह, गृह प्रवेश, घर, स्वर्ण-आभूषण खरीदना बेहद शुभ होता है।

Open in App

Akshaya Tritiya 2022 Niyam:  इस साल अक्षय तृतीया पर्व 3 मई, मंगलवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। हिन्दू शास्त्रों में अबूझ मुहूर्त कहा जाता है अर्थात अक्षय तृतीया के दिन शादी-विवाह, गृह प्रवेश, घर, स्वर्ण-आभूषण खरीदना बेहद शुभ होता है। इस दिन दान-पुण्य करने का महत्व है। परंतु अक्षय तृतीया के दिन कुछ विशेष काम को नहीं करना चाहिए। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन कौन-कौन से कार्य वर्जित माने जाते हैं - 

1.  अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी बिना नहाए, तुलसी के पत्ते को नहीं तोड़ना चाहिए। दरअसल, इस दिन तुलसी के पत्ते को भगवान विष्णु पर चढ़ाया जाता है। ऐसे में स्वच्छता का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है अन्यथा धन की देवी लक्ष्मी जी नाराज हो सकती हैं।

2. ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन घर पर खाली हाथ नहीं लौटना चाहिए। इस दिन सोने अथवा चांदी के आभूषण अवश्य ही खरीदकर घर ले जाना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं भी कर पा रहे हैं तो धातु से बनी कोई भी छोटी-मोटी वस्तु खरीदकर घर अवश्य लें जाएं।

3. ऐसा ध्यान में आता है कुछ लोग अक्षय तृतीया के दिन केवल मां लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं, तो उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। मां लक्ष्मी जी के साथ भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करें। तभी आपकी पूजा पूर्ण मानी जाएगी। 

4. अक्षय तृतीया के दिन बिना स्नान करे घर की तिजोरी की साफ-सफाई न करें, यहां भी स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें। इसके अलावा इस दिन घर के मुख्य द्वार पर तेल या घी के दीये अवश्य जलाएं। साथ ही घर के जिस कोने में अंधेरा रहता है वहां भी दीया जलाएं।

5. अक्षय तृतीया के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें। इसके साथ ही इस दिन तामसिक खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। खाने में लहसुन प्याज का इस्तेमाल न करें। केवल सात्विक आहार ग्रहण करें। किसी प्रति मन में बुरे ख्याल न लाएं और न ही क्रोध करें।

नोट: यह आलेख मान्यताओं पर आधारित है। लोकमत हिंदी इसमें दिए गए तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है।

टॅग्स :अक्षय तृतीयाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य