लाइव न्यूज़ :

एक दरवाजा जिससे होकर गुजरने पर मिलती है जन्नत, साल में केवल 4 बार खुलता है ये अद्भुत दरवाजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 13:19 IST

उर्स में यह दरवाजा रजब माह की चांद रात से 6 रजब तक 7 दिनों तक खुला रहता है। ऐसे में इस बार सोमवार (24 फरवरी) को जन्नती दरवाजा खोला गया। इसे 2 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे बंद कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 808वें उर्स की इसी हफ्ते शुरुआतहर साल चार बार खुलता है 'जन्नती दरवाजा', 2 मार्च को हो जाएगा बंद

राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 808वें उर्स की शुरुआत के साथ ही इसी हफ्ते जन्नती दरवाजा भी खोल दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि उर्स में ख्वाजा साहब रहमत की बारिश करते हैं और यही कारण है इन दिनों में बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले अजमेर शरीफ पहुंचते हैं।

इस मौके पर यहां आने वालों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र एक दरवाजा भी रहता है जिसे 'जन्नती दरवाजा' कहते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो एक बार इस दरवाजे से गुजर जाता है उसे जन्नत मिलती है।

साल में केवल चार बार खुलता है जन्नती दरवाजा

जन्नती दरवाजा साल में केवल चार बार खोला जाता है। दरअसल, कहते हैं कि ख्वाजा गरीब नवाज इबादत के लिए इसी रास्ते से आया जाया करते थे। उनकी इबादत पर ख्वाजा साहब को अल्लाह ने कहा कि जो लोग मक्का मदीना की जियारत नहीं कर पाते, वह यदि इस दरवाजे से गुजर जाएंगे तो उनकी सभी दुआएं और मन्नते कुबूल होगी। अल्लाह के इस संदेश ख्वाजा साहब ने अपने खिदमतगारों के जरिए अकीदतमंदों तक पहुंचाया।  

उर्स में यह दरवाजा रजब माह की चांद रात से 6 रजब तक 7 दिनों तक खुला रहता है। ऐसे में इस बार सोमवार (24 फरवरी) को जन्नती दरवाजा खोला गया। इसे 2 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे बंद कर दिया जाएगा। 

इसके अलावा रमजान माह की ईद को सुबह पांच बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक भी इस दरवाजे को खोला जाता है। साथ ही ख्वाजा साहब के गुरु हजरत उस्मान हारूनी के उर्स के मौके पर भी सुबह 5 बजे से डेढ़ बजे तक जन्नती दरवाजा खोला जाता है। बकरा ईद पर भी इसी तरह दरवाजा खोलने की परंपरा है।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल