लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: गुरुवार का आज का दिन कैसा रहने वाला है आपके लिए, पढ़ें 5 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2020 07:14 IST

आज का राशिफल: कुंभ राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मकर के लिए बिजनेस में लाभ का दिन है। पढ़ें 5 मार्च का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: मेष और वृषभ के लिए शुभ और आनंद का दिनकर्क राशि के जातक महत्वपूर्ण निर्णय टाल दें, सिंह के लिए अच्छा वक्त

मेष

आज आपके लिए दिन शुभ और फलदायी रहने वाला है। विचारों को लेकर उलझन की स्थिति बनी रहेगी। महत्त्वपूर्ण फैसलों को लेना सरल नहीं होगा। कार्य के संदर्भ में यात्रा के योग बन रहे हैं। लेखन और कला से जुड़े कार्यों के लिए अच्छा दिन है। किसी महिला से विवाद में नहीं उलझे।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए आनंद में गुजरने वाला है। आसपास के लोगों और सहकर्मियों के साथ अच्छा समय बितेगा। उदर संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। इसलिए स्वास्थ्य और खान-पान का ध्यान रखें। कुछ नया जीवन में हो सकता है और एक बेहतर दिन आपके सामने है।

मिथुन

आज अपने कार्यों में आप काफी अच्छा करने की कोशिश में लगे होंगे। मित्र और परिजनों के साथ आनंद में दिन बितेगा। नये विषयों के बारे में जानने को लेकर रूचि रहेगी। धन खर्च बढ़ सकता है। इसका ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखें। किसी मित्र या करीबी से उपहार भी प्राप्त हो सकता है।

कर्क

महत्त्वपूर्ण निर्णय आज के लिए टालना बेहतर है। उलझन की स्थिति रहेगी। किसी करीबी या सहकर्मियों से मनमुटाव संभव है। पारिवारिक कार्यों के पीछे व्यय हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

सिंह

आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ भी अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। 

कन्या 

अगर आप प्रबंधक या प्रशासक की भूमिका में हैं तो दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। दूसरे शब्दों में कहें तो उम्मीद से बेहतर नतीजों की भी आशा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर लोगों को सराहना मिलेगी। दिन के उतर्राध में अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। बच्चों की ओर से स्नेह मिलेगा। 

तुला 

आज आप हर काम जल्दबाजी में खत्म करने के मूड में होंगे। आधे दिन के बाद किसी ट्रिप पर या कहीं घूमने की योजना भी अचानक बना सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दूर के किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की उम्मीद आज कर सकते हैं।

वृश्चिक 

दूसरों के मामलों में उलझने की बजाय खुद पर ध्यान देना बेहतर होगा। अपनी समस्याओं पर आज ध्यान देने की जरूरत है। कहीं आकस्मिक यात्रा का योग बन सकता है। दोस्तों का साथ मिलेगा। बड़े-बुजूर्गों से स्नेह मिलेगा।

धनु

आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन के प्रसंग से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ से आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने आदि की योजना बना सकते हैं। धन के लेन में साझेदारी बरतें। सरकारी कार्यों आसानी से पूर्ण होंगे।

मकर

व्यापार में विकास के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहने वाला है। व्यावसाय में अपने आयोजन के अनुसार कार्य कर सकेंगे। धन की लेन-देन में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ 

आज स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। खान-पान पर ध्यान दें। काम के प्रति भी आप आज ज्यादा जिम्मेदारी अनुभव करेंगे। व्यक्तिगत जीवन में कोई उलझन नहीं आने वाली है और आराम से दिन गुजरेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की कोशिश कर रहे छात्रों को कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। 

मीन 

आज आपका ज्यादातर समय पारिवारिक मुद्दों पर गुजरेगा। कुछ उलझनों का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आप इन परेशानियों से आसानी से पार पाने में सक्षम होंगे। पार्टनर का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर दिन आराम से गुजरेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स