लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 15 September 2025: आज इन 6 राशियों की कटेगी चाँदी, धन प्राप्ति के बनेंगे योग

By रुस्तम राणा | Updated: September 15, 2025 05:52 IST

सभी 13 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 15 September 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज मित्रों के सहयोग से सारी चुनौतियां दूर होंगी। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे समाज में आपकी छवि धूमिल हो। निजी जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज प्रेम जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। लेकिन आपको अपनी किसी गलती का पछतावा हो सकता है। संतान से किसी प्रकार की खुशी मिल सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आपको अपनी भावनाओं पर काबू करना होगा। जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होंगे। दोनों एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में लाभ कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी अपने ज्ञान में वृद्धि करेंगे। निजी जीवन में संतुष्टि का अनुभव कर सकते हैं। किसी काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल: आज घर में बच्चों के प्रति अधिक प्रेम उमड़ सकता है। धन बचत को लेकर कठिनाइयों का अनुभव कर सकते हैं। अपनी संवाद शैली से आप लोगों को प्रभावित करेंगे। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज मन एक जगह नहीं टिकेगा। सोशल मीडिया पर नई-नई चीजें सर्च कर सकते हैं। घर में अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल: आज धन निवेश सावधानी से करें अन्यथा आपको नुकसान होने की प्रबल संभावना रहेगी। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज आपको यथार्थ पर ध्यान देना होगा। ख्याली पुलाव पकाने से आपको ही नुकसान होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ से इनकार नहीं किया जा सकता है।  

धनु दैनिक राशिफल: आज कोई रुकी हुई योजना पुन: शुरू हो सकती है। काम की अधिकता के चलते घरवालों को कम समय दे पाएंगे। नई नौकरी मिलने की संभावना है। 

मकर दैनिक राशिफल: आज परिजनों में किसी से नोकझोंक हो सकती है। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग प्रदान होगा। भाग्य का साथ पाकर कई काम सफल होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। घर के कामों में अधिक व्यस्त नजर आ सकते हैं। अपनी संवाद शैली से लोगों का दिल जीतेंगे। 

मीन दैनिक राशिफल: आज आप ऐसे लोगों से मुलाकात करेंगे जो आपको भविष्य में काम आएंगे। किसी काम को निकलवाने के लिए राजनीतिक पहुंच का सहारा लेना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य बीतेगा।  

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स