Horoscope Today 04 November 2021: आज दिवाली पर इन 5 राशिवालों पर मां लक्ष्मी मेहरबान, देंगी धन प्राप्ति का आशीर्वाद

By रुस्तम राणा | Published: November 4, 2021 07:01 AM2021-11-04T07:01:25+5:302021-11-04T07:01:25+5:30

Aaj Ka Rashifal 04 November 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Aaj Ka Rashifal 04 November 2021 horoscope today in hindi | Horoscope Today 04 November 2021: आज दिवाली पर इन 5 राशिवालों पर मां लक्ष्मी मेहरबान, देंगी धन प्राप्ति का आशीर्वाद

दैनिक राशिफल

मेष: वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। बात को आगे न बढ़ने दें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उसके बाद उसी के अनुरूप कार्य करें। कारोबार में परिस्थितियां सामान्य रहेगी। बिजनेस पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है।

वृषभ: आज दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। सेहत पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासकर गुप्त शत्रुओं से बचके रहें।

मिथुन: प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। लव पार्टनर से दिवाली गिफ्ट मिल सकता है। यदि अविवाहित हैं तो शादी के लिए कोई रिश्ता आ सकता है। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। यह देखकर आपको खुशी होगी।

कर्क: आज का दिन आपके लिए शुभ बीतेगा। नई प्रॉपर्टी के खरीदने की संभावना है। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

सिंह: आज का दिन आपके लिए सामान्य संकेत दे रहा है। लेकिन दिन के समाप्त होते-होते कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। 

कन्या: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धन संचय करने में सफल होंगे। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। परिजनों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। साप्ताहांत में कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है।  

तुला: आज का दिनमान आपके लिए शुभ है। आज आपकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कारोबार के लिए दिन अच्छा है।

वृश्चिक: आज आपको आर्थिक क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। निवेश सोच-समझकर करना होगा। बड़े आर्थिक फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश संबंधी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

धनु: दिन आपके लिए आर्थिक लाभ होने के संकेत कर रहा है। धन मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। सरकारी कामकाज पूर्ण होंगे और कार्य-व्यापार में भी अच्छी सफलता पाएंगे।

मकर: आज आपके लंबित कार्य पूर्ण होंगे। अपने कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करेंगे। आप बॉस को अपने कार्य से प्रभावित करेंगे। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। यदि नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

कुंभ: आज भाग्य आपका साथ देगा जिसकी मदद से आप कम मेहनत के बावजूद सफलता को हासिल करने में सफल होंगे। आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेकर पुण्य का कार्य कर सकते हैं।

मीन: गूढ़ विद्याओं को सीखने की उत्सुकता जागेगी। ससुराल पक्ष से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है और अचानक से आपको धन प्राप्त भी हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाना होगा। 

Web Title: Aaj Ka Rashifal 04 November 2021 horoscope today in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे