लाइव न्यूज़ :

31 मई राशिफल: कैसा रहेगा मई महीने का आखिरी दिन, किसके लिए क्या कुछ होगा खास- पढ़ें यहां अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2020 06:08 IST

सिंह राशि वालों का आज का दिन आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आप प्रत्येक कार्य दृढ निर्णयशक्ति से करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकुंभ राशि के लोग सांसारिक प्रश्नों और विषयों के लिए आप आज उदासीनवृत्ति से व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा। तुला राशि वालों का आज का दिन प्रवास-पर्यटन पर जाने का तथा मित्रों से लाभ मिलने का दिन है।

मेष राशि

साहित्य का सर्जन करने और कलात्मक अभिगम में वृद्धि करने के लिए आज का दिन शुभ है। स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से आप का मन प्रसन्न होगा। मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। 

वृषभ राशि

आज माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज के पत्रों पर हस्ताक्षर करना आज संभवतः टालिएगा। नकारात्मक विचारों से बंधकर चलिएगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। 

मिथुन राशि

कार्य सफलता मिलने से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्धी भी आपसे पराजित होंगे। परंतु मध्याहन के बाद घर में विसंवादिता का वातावरण बना रहेगा। परिवारजनों के साथ तूतू-मैंमैं हो सकती है और इससे मन में ग्लानि बढेगी। 

कर्क राशि

लंबे समय की योजनाओं के आयोजन के विषय में सोचते-सोचते आप द्विधापूर्ण मनःस्थिति में फँस जाएँगे। परिवारजनों के साथ वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मध्याहन के बाद आपका समय अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

सिंह राशि

आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज आप प्रत्येक कार्य दृढ निर्णयशक्ति से करेंगे। फिर भी क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखिएगा। सरकारी कार्यों में लाभ होगा। 

कन्या राशि

आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप किसी अविचारी कार्य न कर बैठें इसके लिए सावधान रहिएगा। चर्चा और विवाद से दूर रहिएगा। फिर भी किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है। 

तुला राशि

आज का दिन प्रवास-पर्यटन पर जाने का तथा मित्रों से लाभ मिलने का दिन है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ सम्बंध सुमधुर रहेंगे। परंतु मध्याहन के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगडेगा। 

वृश्चिक राशि

दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से आप प्रत्येक कार्य आज सरलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में भी आपकी बुद्धि-प्रतिभा को प्रशंसित किया जाएगा। उच्च अधिकारीगण आपकी कार्यवाही से आनंदित होंगे और पदोन्नति होने की भी संभावना बढेगी। 

धनु राशि

आपका आज के दिन का व्यवहार धार्मिक रहेगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार भी आज कुछ न्यायप्रिय रहेगा। हानिकर कार्यों से दूर रहिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। लेकिन मध्याहन के बाद आपका दिन बहुत अच्छा और सफलताभरा रहेगा। 

मकर राशि

स्वास्थ्य के विषय में लापरवाह न रहिएगा और निषेधात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दीजिएगा। ऐसा होगा तभी आप बहुत सी हानियों में से बाहर निकल पाएँगे। आकस्मिक व्यय के लिए मानसिक रूप से तैयार रहिएगा। 

कुंभ राशि

सांसारिक प्रश्नों और विषयों के लिए आप आज उदासीनवृत्ति से व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा। अदालती कार्यवाही से संभलकर चलिएगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पडे इसकी सावधानी बरतिएगा। 

मीन राशि

आपका मन आज चिंतामुक्त रहेगा। शंका-कुशंकाओं की छाया के कारण प्रफुल्लितता का अनुभव नहीं होगा। आपके कार्यो में विध्न उपस्थित होने से कार्यपूर्ति में विलंब होगा। सहकार्यकरों का सहकार नहीं मिलेगा

 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स