लाइव न्यूज़ :

3 जुलाई राशिफल: प्रेम संबंध में आ सकती है खटास, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

By गुणातीत ओझा | Updated: July 3, 2020 06:26 IST

3 July 2020 Horoscope Today Thursday: हम आपको बता रहे हैं आज 3 जुलाई का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (3 July 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल...

Open in App

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):  कठिन और दुर्गम कार्यों की तरफ झुकाव रहेगा। मानसिक उलझनों के कारण एकाग्रचित होने में मुश्किल होगी। परिवार की उपेक्षा न करें। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। लोगों से अतिरिक्त देखभाल की इच्छा न रखें। विद्वान लोगों से सम्पर्क रखेंगे।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): आपकी समस्याओं का समाधान होगा। गृहस्थ जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को दौड़धूप करनी पड़ेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): जॉब में प्रमोशन मिलने की सम्भावना बन रही है। अपनी कार्यपद्धति में बदलाव कर सकते हैं। पुरानी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके व्यक्तित्व से लोग आकर्षित रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): विद्यार्थी आपने करियर को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। ऑफलाइन कार्य को ऑनलाइन की तरफ शिफ्ट करने की कोशिश करेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक धन खर्च न करें।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): मौसमी बीमारियों से स्वयं को बचाकर रखें। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपनी सोच सकारात्मक रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले उसके लाभ-हानि के विषय में जानकारी ले लें।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): आपकी सूझबूझ से कारोबार में उन्नति होगी। लोग आपकी योग्यता और कुशलता से प्रभावित रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। विवादों का निपटारा होगा। आप करियर को लेकर नई प्लानिंग कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बड़े परिवर्तन हो सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सिरदर्द हो सकता है। खान-पान में संयम रखने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यवसाय में नये प्रयोग कर सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। लव लाइफ में प्रेम और आनन्द बढ़ेगा। अति आत्मविश्वास से बचें।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भोग-विलास में वृद्धि होगी। दिनचर्या खराब हो सकती है। श्वास रोगियों को सावधानी रखनी चाहिये। पुराने कर्ज परेशान कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। नया प्रेम सम्बन्ध पल्लवित होगा। जीवनसाथी के प्रति आकर्षित रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। कारोबार में अपेक्षित लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): परिश्रम का बेहतरीन लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहने वाला है। मन में नयी चीजों को सीखने की इच्छा जागृत होगी। नये सम्पर्कों से लाभ मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा। स्थायी-सम्पत्ति में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): उच्चाधिकारियों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। राजनीतिक लोगों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आयेगा। ऑफिस में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। मन में नया कुछ सीखने की इच्छा जागेगी।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठRashifal 01 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को रहना होगा बचके, वरना हो सकता है भारी नुकसान

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग