लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर का शिलान्यास, जानें इस शिवधाम के बारे में 10 खास बातें

By गुलनीत कौर | Updated: March 8, 2019 13:08 IST

काशी के विश्वनाथ मंदिर में  बाबा विश्वनाथ गुरु और राजा के रुप में विराजमान हैं। मंदिर में रात के समय बाबा विश्वनाथ की श्रृंगार आरती की जाती है, जिसमें वो एक राज वेश में नजर आते है। इसलिये भगवान शिव को राज राजेश्वर भी कहा जाता हैं।

Open in App

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह ही वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की नींव रखी है। यह 600 करोड़ का प्रोजक्ट है जिसके पूरा होते है मंदिर 39 मीटर वर्ग में फ़ैल जाएगा। पीएम मोदी भगवान शिव को समफ्र्पित इस मंदिर को बड़े शिवधाम के रूप में बनाने के मकसद से यह प्रोजेक्ट चला रहे हैं। आइए जानें इस मंदिर की 10 खास बातें:

1.काशी विश्वनाथ मंदिर के ज्योतिर्लिंग में शिव और शक्ति दोनों एक साथ विराजते हैं। यह ज्योतिर्लिंग देखने में बहुत आकर्षित है और श्रृंगार के समय सभी मूर्तियां पश्चिम मुखी होती है। ऐसा नजारा आपको किसी ओर मंदिर में देखने को नहीं मिलेगा।

2.इस मंदिर में चार मुख्य द्वार है जिन्हें  शांति द्वार, कला द्वार, प्रतिष्ठा द्वार और निवृत्ति द्वार के नाम से जाना जाता हैं।  जिन्हें तंत्र द्वार भी माना जाता हैं और शिव-शक्ति भी एक साथ विराजमान है। 

3.काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग दो भागों में है, जिसमें एक तरफ शिव भगवान सुंदर रूप में विराजमान है और दूसरी तरफ शक्ति का प्रतीक मां भगवती विराजमान हैं। शिव और शक्ति एक साथ विराजमान होने की वजह से काशी को मुक्ति क्षेत्र भी माना जाता हैं। 

4.विश्वनाथ मंदिर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की ओर है और बाबा विश्वनाथ का मुख अघोर की तरफ है। इस मंदिर का मुख्य द्वार दक्षिण से उत्तर की ओर खुलता है। जब आप मुख्य द्वार से प्रवेश करते है तो सबसे पहले आपको बाबा विश्वनाथ के अघोर रूप दर्शन करने को मिलेगें। लोगों का मानना है कि इस मुख्य द्वार में प्रवेश करते ही  भक्तों के पाप-ताप विनष्ट हो जाते हैं।

5.काशी के विश्वनाथ मंदिर में  बाबा विश्वनाथ गुरु और राजा के रुप में विराजमान हैं। मंदिर में रात के समय बाबा विश्वनाथ की श्रृंगार आरती की जाती है, जिसमें वो एक राज वेश में नजर आते है। इसलिये भगवान शिव को राज राजेश्वर भी कहा जाता हैं।

6.काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शनमात्र से ही जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं। इस मंदिर की एक ओर खासियत है जिसमें शिवरात्रि के समय बाबा विश्वनाथ औघड़ रूप में भी विचरण करते हैं। 

7.शक्ति रूप मां भगवती को अन्नापूर्णा के रूप में भी पूजा जाता है, क्योकि वह काशी में रहने वालो सभी लोगों का पेट भरती है। बाबा विश्वनाथ तारक मंत्र देकर भक्तों को मुक्ति प्रदान करते है, इसलिये उन्हें ताडकेश्वर के नाम से भी बुलाया जाता है।

8.इस मंदिर का ज्योतिर्लिंग गर्भगृह के ईशान कोण में स्थित है। ईशान कोण का मतलब है तंत्र मे दस महाविद्याओं का दरबार, हर कला से निपुण दरबार और संपूर्ण विद्या का दरबार , जिसे बहुत शुभ माना जाता है। इसलिये भगवान शिव को ईशान भी कहा जाता है। 

9.यंत्र और तंत्र के कारण काशी विश्वनाथ मंदिर काफी प्रसिद्ध है। तांत्रिक सिद्धि के लिये ये उपयुक्त स्थान हैं। इस मंदिर में ऊपर की ओर गुबंद में श्री यंत्र से मंडा हुआ है। 

10.इस मंदिर में मुक्ति का मार्ग केवल काशी में खुलता है क्योकि काशी मंदिर में मां भगवती दाहिनी ओर विराजमान हैं। भगवान शिव यहां लोगों को तारक मंत्र देकर उन्हे तारते हैं। जिस मनुष्य की अकाल मृत्यु हुई है ,वह बिना शिव अराधना के मुक्ति नहीं पा सकता हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीभगवान शिवरहस्यमयी मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

पूजा पाठPanchang 18 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 May 2026: आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली है दिन, नौकरी-व्यापार में प्राप्त होंगे नए अवसर

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना