लाइव न्यूज़ :

06 जून राशिफल: मेष से मीन राशि वालों तक का कैसा बीतेगा आज का दिन, किसको क्या बरतनी होगी सावधानियां-पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2020 06:18 IST

मिथुन राशि वालों का आज का दिन मनोरंजनप्रद और आनंद लूटने का है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देधनु राशि के लोगों का दिन आनंद-प्रमोद मे खर्च होगा। वृश्चिक राशि के लोगों का आज का दिन मध्यम फलदायी होगा।

मेष राशि

गूढ विद्या तथा रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का आज आप प्रयत्न कीजिएगा। अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखना आपके ही हित में है। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। 

वृषभ राशि

दिन का प्रारंभ आज आनंदप्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। परंतु मध्याहन के बाद सावधानी बरतने की सलाह है। आज अपनी भाषा का दुरुपयोग न हो जाए इस बात का ध्यान रखिएगा। 

मिथुन राशि

आजका आपका दिन मनोरंजनप्रद और आनंद लूटने का है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन होगा। 

कर्क राशि

प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो अग्रगामी होने के अवसर हैं। आरोग्य में विशेषकर पेट के व्याधि से समस्या होगी। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी, परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी। स्वास्थ्य सुधर सकता है। 

सिंह राशि

आजका दिन ध्यान से चलने का दिन है। मानसिकरुप से तनाव रहेगा। शारीरिकरुप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। साथ-साथ परिवारजनों के साथ किसी बात पर खटराग हो सकता है। धन-कीर्ति की हानि होगी।

कन्या राशि

आपको लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। सम्बंधो में प्रेम और सन्मान की प्रधानता रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद आप चिंतातुर रहेंगे जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला राशि

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगडे में वाणी पर संयम रखना होगा। नकारात्मक मानसिकता न अपनाइएगा। घर के सदस्यों के साथ भ्रांति खडी न हो इसका ध्यान रखिएगा। 

वृश्चिक राशि

आज का आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। आज शुभ समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद परिवार में झगडे का वातावरण रहेगा, इसलिए भ्रांति दूर कीजिएगा। 

धनु राशि

आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। सम्बंधियों के साथ भी अरुचिकर घटनाएँ बनेंगी। मध्याहन के बाद शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता और स्वस्थता भी प्राप्त कर सकेंगे। 

मकर राशि

आजका दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यावसायिकों के व्यवसाय के लिए लाभदायी है। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा। मध्याहन के बाद मानसिक अशांति और बुरा स्वास्थ्य आपको अशांत कर देंगे। 

कुंभ राशि

व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। सन्मानित होंगे। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी तथा उपरी आप पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उगाही से आय बढेगी। 

मीन राशि

बौद्धिक तथा उससे सम्बंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं, जिसमें किसी बडे़ प्रतिष्ठान की भेंट आप लेंगे। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स