इन 5 वजहों से शादी से दूर भागती है लड़कियां, जानकर हो जाएंगे हैरान

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: November 4, 2019 10:57 AM2019-11-04T10:57:41+5:302019-11-04T11:22:53+5:30

आजकल कुछ लड़कियां सिंगल ही रहना पसंद करती हैं। ऐसी लड़कियां अक्सर अच्छी खासी फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं और उनका करियर भी बढ़िया होता है। ऐसी लड़कियां पूरी जिदंगी अनमैरिड ही बिता देती है। लेकिन ऐसा क्या कारण है कि लड़कियां कुंवारी रहना चाहती हैं....

Why Girl wants to stay single lifetime, here are 5 reason in Hindi | इन 5 वजहों से शादी से दूर भागती है लड़कियां, जानकर हो जाएंगे हैरान

इन 5 वजहों से जिंदगीभर सिंगल रहना पसंद करती हैं लड़कियां

Highlightsलड़कियां अपने करियर से इतना ज्यादा प्यार करती है कि वो शादी नहीं करना चाहतींशादी के बाद की जिम्मेदारियों से बचने के लिए वे शादी करने से ही इनकार कर देती हैं

अक्सर एक उम्र के बाद लड़के-लड़की दोनों को ताना सुनने को मिलता है कि अब तो शादी कर लों। अगर इससे ज्यादा देर की तो अच्छा लड़का या लड़की नहीं मिलेगा। कुछ ऐसे ही ताने जो अक्सर पड़ोस की आंटियों या रिश्तेदारों से युवाओं को सुनने को मिलते हैं।

वहीं, आजकल कुछ लड़कियां सिंगल ही रहना पसंद करती हैं। ऐसी लड़कियां अक्सर अच्छी खासी फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं और उनका करियर भी बढ़िया होता है। ऐसी लड़कियां पूरी जिदंगी अनमैरिड ही बिता देती है। लेकिन ऐसा क्या कारण है कि लड़कियां कुंवारी रहना चाहती हैं....

1- करियर के लिए

बहुत सी लड़कियां अपने करियर को ज्यादा इंपोर्टेंस देती है। वो अपने करियर से इतना ज्यादा प्यार करती है कि वो शादी नहीं करना चाहतीं। उन्हें ऐसा लगता है कि शादी के बाद उनका करियर डूब जाएगा या उसमें ठहराव आ जाएगा। वहीं, कुछ लड़कियों को इस बात की टेंशन होती है कि शादी के बाद ऑफिस और घर, दोनों एक साथ मैनेज कर पाना कठिन होगा। उन्हें लगता है कि शादी के बाद बच्चे होने पर कहीं उन्हें नौकरी न छोड़नी पड़ जाए।

2- पुरुषों से नफरत

कई लड़कियां स्टूडेंट लाइफ के दौरान फेमिनिज्म विचारधारा से प्रभावित होती हैं। इस विचारधारा में पुरुषों को महिलाओं पर अत्याचार या उत्पीड़न करने वाला बताया जाता है। ऐसे में इस विचार के साथ लड़कियां पुरुषों से नफरत तक करने लगती हैं। इसी के साथ वो किसी पुरुष के साथ खुद को किसी रिश्ते में नहीं जाना चाहती और वे शादी करने से ही इनकार कर देती हैं।

3- जिम्मेदारियों से भागना

कई लड़कियां अपने घर में बचपन से लेकर बड़े होने तक बहुत लाड-प्यार से बड़ी होती हैं। ऐसे में इनके कंधों पर किसी तरह की जिम्मेदारी नहीं आई। इसी तरह इन लड़कियों को पता होता है शादी के बाद उन्हें एक दूसरे परिवार की जिम्मेदारियां उठानी पड़ेगी। शादी के बाद उन्हें घर चलाने से लेकर पति, सास-ससुर और अपने बच्चों की जिम्मेदारियां लेनी पड़ेगी। इससे बचने के लिए वे शादी करने से ही इनकार कर देती हैं।

4- जिदंगी आजाद हो कर बिताने के लिए

बहुत सी लड़कियां इतनी आजाद ख्याल वाली होती हैं कि उन्हें किसी की रोक-टोक पसंद नहीं होती। ऐसी लड़कियां अक्सर बड़ी होने पर अपने पेरेंट्स से भी दूरी बना कर चलती हैं और हर काम अपनी मर्जी से करती हैं। उन्हें पता होता है कि शादी करने के बाद हर समय उन्हें एक परिवार की मर्जी के साथ चलना पड़ेगा। इससे उनकी आजादी में खलल पड़ जाएगी। यही वजह है कि लड़कियां शादी नहीं करना चाहती।

5- प्यार में नाकामी

प्यार में नाकाम रह गई लड़कियां भी आखिर में सिंगल रहने का फैसला कर लेती हैं। कई लड़कियों की जिंदगी में ऐसा होता है कि वो जिनसे प्यार करती हैं वो उन्हें छोड़ कर किसी दूसरी लड़की से शादी कर लेते हैं। वहीं, कई बार लड़के अपने पेरेंट्स के दवाब में लड़की को छोड़ देते हैं। हालांकि ऐसा लड़कियों के साथ भी होता है कि उनके परिवार वाले उस लड़के से शादी कराने के लिए मना कर देते हैं। ऐसे में इसका असर उनके जीवन पर पड़ता है और वो सिंगल रहने का फैसला लेती हैं।

Web Title: Why Girl wants to stay single lifetime, here are 5 reason in Hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे