लाइव न्यूज़ :

प्यार में किसके साथ बनेगी परफेक्ट जोड़ी, जानें ज्योतिष की बारह राशियों से

By गुलनीत कौर | Updated: May 2, 2018 17:03 IST

'सन साईन' के हिसाब से किसके साथ आपकी जोड़ी परफेक्ट बनेगी, जानें यहां

Open in App

हमारी जोड़ी किसके साथ बनेगी, किसके साथ रिश्ता बनाएं ताकि वह सफल रहे। अक्सर लोग इस बारे में सोचते हैं। इन सभी सवालों का जवाब हम ज्योतिष की बारह राशियों से पा सकते हैं। आइए आपको आपके 'सन साईन' के हिसाब से बताते हैं कि प्यार में किसके साथ आपकी जोड़ी परफेक्ट बन सकती है। 

मेष राशि

फायर साईन मेष अन्य फायर साईन (सिंह और धनु) की ओर ही अधिक उत्तेजित होते हैं। क्योंकि इन सभी राशियों में एक जैसा जोश और पसंद होती है, इसलिए कम्पेटिबिलिटी की बात करें तो इनकी अधिक बनती है। सिंह और धनु के अलावा तुला, कुंभ और मिथुन राशि के साथ भी मेष राशि की जोड़ी बन सकती है लेकिन इनकी परफेक्ट जोड़ी धनु राशि के जातक के साथ बनती है।

वृष राशि

शांत और सौम्य वृष राशि के जातकों की जोड़ी मकर या कन्या राशि के साथ परफेक्ट बन सकती है। इसके अलावा सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातको की ओर भी आकर्षित होते हैं वृष राशि के लोग। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग अक्सर रोमांटिक ही होते हैं और इनके रोमांटिक अंदाज को मेष राशि के जातक से पूरा सपोर्ट मिलता है। इसलिए इनकी परफेक्ट जोड़ी मेष राशि के साथ ही बनती है। लेकिन मेष के अलावा तुला और कुंभ राशि के साथ इनकी जोड़ी बनाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें: आपका राशि चिह्न खोज सकता है आपके लिए 'परफेक्ट सेक्स पार्टनर'

कर्क राशि

रिश्ता कैसा भी हो, कर्क राशि के जातक इमोशनल होते हैं। ये रोमांटिक नहीं होते। इनके इस स्वभाव का तालमेल वृश्चिक और मीन राशि के साथ बैठता है। इनके अलावा कन्या राशि के जातक के साथ भी इनकी जोड़ी अच्छी बनती है।

सिंह राशि

प्यार में जोशीले और बेहद रोमांटिक होते हैं सिंह राशि के जातक। लव रिलेशनशिप में अपने जैसा जोश इन्हें सबसे पहले मेष राशि और इसके बाद धनु राशि के देखने को मिलता है। इन दो के साथ ही इनकी परफेक्ट जोड़ी बनती है। 

कन्या राशि

प्यार में भी पूरा फोकस रख कर रिश्ता निभाने वाले होते हैं कन्या राशि के जातक। इनकी जोड़ी मकर और वृष राशि के जातकों के साथ सबसे अच्छी बनती है। इन दो में भी यदि चुनना हो तो कन्या राशि का परफेक्ट पार्टनर मकर राशि ही है। इन दो के अलावा कर्क राशि के स्वभाव और उनकी छोटी-बड़ी आदतों की ओर आकर्षित होते हैं कन्या राशि के जातक।

यह भी पढ़ें: पार्टनर के हाथ पकड़ने का तरीका बताता है रिश्ते की सच्चाई, जानें

तुला राशि

प्यार की बात हो तो तुला राशि की मिथुन और कुंभ राशि के साथ जोड़ी सफल हो सकती है। इनकी पसंदगी और सोच मेल खाती है। इनके अलावा मेष, कर्क और मकर राशि के लोगों के साथ भी तुला राशि के जातक अपनी जोड़ी बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि

कर्क और मीन ऐसे दो राशि चिह्न है जिनके साथ वृश्चिक राशि के जातक अपनी सफल जोड़ी बना सकते हैं। लेकिन अगर बेस्ट जोड़ी की बात करें तो वृश्चिक राशि के जातक की वृश्चिक राशि के साथ ही परफेक्ट जोड़ी बनती है। क्योंकि दोनों की पसंद, सोच, रूचि, आदि सब एक जैसा होता है इसलिए इन्हें एक दूसरे को समझने में समय भी कम लगता है और यह जोड़ी लंबे समय तक चलती भी है। 

धनु राशि

खुशमिजाज धनु राशि के जातक उन लोगों की ओर अट्रैक्ट होते हैं जो इनकी तरह ही स्वभाव में खुशमिजाज और प्यार में जोशीले होते हैं। इसलिए इनकी सफल जोड़ी मेष और सिंह राशि के जातक के साथ ही बन सकती है। इन दो के बाद मिथुन राशि के जातकों के साथ इन्हें अपनापन लगता है और उनकी ओर भी ये अट्रैक्ट होते हैं।

यह भी पढ़ें: वो आपका प्यार पाने के लिए तड़प रहा है, इन 5 बातों से पहचानें

मकर राशि

मकर राशि एक 'अर्थ साईन' है इसलिए इनकी जोड़ी भी अर्थ साईन के साथ ही बनती है। अर्थ साईन में कन्या और वृषभ के साथ मकर राशि के जातकों की जोड़ी परफेक्ट मानी जाती है। इसके अलावा कर्क, तुला और मेष राशि के साथ भी इनकी सफल जोड़ी बन सकती है।

कुंभ राशि

एक रिश्ते में कुंभ राशि के जातक को प्यार और फ्रीडम दोनों चाहिए और ऐसा साथ उन्हें मिथुन या तुला राशि के जातक ही दी सकते हैं। ये वे दो कूल राशि चिह्न हैं जो प्यार और उसमें साथी को मिलने वाली फ्रीडम, दोनों को समझते हैं। कुंभ और सिंह राशि के जातक की जोड़ी भी सफल बन सकती है। 

मीन राशि

एक वाटर साईन होने की वजह से मीन राशि के जातकों की जोड़ी भी अन्य वाटर साईन के साथ ही बनती है। कर्क और वृश्चिक दो ऐसे राशि चिह्न है जिनके साथ मीन राशि अपनी जोड़ी बना सकते हैं। लेकिन परफेक्ट जोड़ी की बात करें तो मीन राशि की अपनी ही राशि के साथ सफल जोड़ी बनती है। 

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े