लाइव न्यूज़ :

क्या करें जब रिलेशनशिप में रहते हुए ऑफिस कलीग पर हो जाए क्रश?

By मेघना वर्मा | Updated: March 24, 2020 07:02 IST

दिल पर किसी का जोर नहीं ऑफिस में कुछ लोगों की पर्सनैलिटी से हम इतने प्रभावित हो जाते हैं कि उनकी तरफ खिंचते जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआप पहले से रिलेशनशिप में हैं और फिर किसी पर आपका क्रश आ गया है तो गिल्ट ना फील करें। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ऑफिस में सबसे ज्यादा अफवाहें उड़ती हैं।

हम अपने दिन का 9 से 10 घंटा आपने ऑफिस में बिताते हैं। एक व्यक्ति का औसत 40 घंटा उसके ऑफिस में ही बीतता है। ऐसे में काफी बार ये संभावना होती है कि ऑफिस के किसी कलीग की ओर आप आकर्षित हो जाएं। दिल पर किसी का जोर नहीं ऑफिस में कुछ लोगों की पर्सनैलिटी से हम इतने प्रभावित हो जाते हैं कि उनकी तरफ खिंचते जाते हैं।

कई बार तो ऐसा भी होता है कि आप ऑलरेडी रिलेशनशिप में होते हैं तब आपको किसी दूसरे के प्रति आकर्षण हो जाता है। कई बार आप सिंगल होते हैं तब भी आप ऑफिस के किसी कलीग की ओर अट्रैक्ट हो जाते हैं। इस अट्रैक्टशन को आप कुछ ट्रिक्स से डील कर सकते हैं। 

1. इस नए एहसास को इंज्वॉय करें

किसी की ओर आकर्षित होना अपने आप में ही एक नया एहसास है। इस फीलिंग को इंज्वॉय करने का अपना ही मजा है। इसलिए अगर आप किसी को पसंद करने लगें हैं तो इस एहसास को अनुभव कीजिए। किसी चीज को फैनटेसाइज करना बुरा नहीं बस रियल लाइफ में एक्शन लेने से पहले सही-गलत का निर्णय कर लें।

2. ऑफिस में किसी को ना बताएं तो वही अच्छा

आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ऑफिस में सबसे ज्यादा अफवाहें उड़ती हैं। इसलिए अपनी इस नई फीलिंग को अपने दिल में ही रहने दें तो अच्छा। किसी को मालूम हुआ तो पूरे ऑफिस में बात उड़ जाएगी। हो सकता है उस कलीग तक भी बात पहुंचे और उन्हें पसंद ना आए।

3. पता करें वो रिलेशनशिप में तो नहीं

अगर आप सिंगल हैं तो आपको ये पता लगावाना चाहिए कि कहीं सामने वाला भी सिंगल तो नहीं। अगर ऐसा है तो आप बात आगे बढ़ा सकते हैं। उनसे बातें कर सकते हैं।

4. गिल्ट ना फील करें

अगर आप पहले से रिलेशनशिप में हैं और फिर किसी पर आपका क्रश आ गया है तो गिल्ट ना फील करें। बहुत से लोगों को लगता है कि वो जाने-अनजाने अपने साथी के साथ बेवफाई कर रहे हैं। लेकिन जब तक आप इस आकर्षण का इजहार नहीं करते या इससे पार्टनर के साथ आपका रिश्ता प्रभावित नहीं होता। इसलिए दुखी होने यानी गिल्ट पालने की जरूरत नहीं है।

5. उनके साथ लंच पर जा सकते हैं

आप चाहें तो उनके साथ वक्त बिताने के लिए लंच पर भी जा सकते हैं। कुछ समय बाद आपको ये खुद अनुभव होने लगेगा कि क्या ये सिर्फ आकर्षण है या कुछ और। इसलिए अपनी भावना व्यक्त करने में ज्यादा जल्दबाजी ना करें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े