बच्चा आने के बाद कुछ यूं पलटती है कपल्स की दुनिया, इन मुद्दों पर होता है झगड़ा
By गुलनीत कौर | Updated: November 30, 2018 17:34 IST2018-11-30T17:34:21+5:302018-11-30T17:34:21+5:30
पहले अपने बिजी शेड्यूल से भी समय निकालकर आप दोनों कहीं घूमने चले जाते थे। कहीं जाने का प्लान ना हो तो रात में एकसाथ डिनर करते समय बातें कर लेते थे। लेकिन बच्चे को संभालते हुए कब दिन की शुरुआत हुई, कब शाम हुई और कब रात भी हो गई, इसका मालूम ही नहीं पड़ता है।

बच्चा आने के बाद कुछ यूं पलटती है कपल्स की दुनिया, इन मुद्दों पर होता है झगड़ा
बेबी प्लान करना और फिर माता-पिता बनना, यह हर कपल के लिए खास होता है। प्रेगनेंसी से लेकर जब तक बेबी नहीं आता है, दोनों के ही दिन बेसब्री से निकलते हैं। रोज बेबी से संबंधित प्लानिंग करते हैं। बेबी के लिए क्या करेंगे, क्या खास होगा, उसे खिलाने-पिलाने से लेकर उसके साथ समय बिताने का टाइम टेबल तक बन जाता है लेकिन असलियत तब सामने आती है जब आखिरकार बेबी आता है।
यह तो सभी जानते हैं कि बेबी आने के बाद कपल्स की रूटीन लाइफ बदल जाती है। खासतौर से महिलाओं की। लेकिन कपल्स के आपसी रिश्ते पर क्या असर पड़ता है, किस तरह उनकी लव लाइफ बदलती है, आइए आपको एक्सपर्ट कमेंट्स बताते हैं।
1. कपल पर नई जिम्मेदारियों का बोझ
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ने ने माता-पिता बने कपल का प्यार जिम्मेदारियों के नीचे कहीं दब जाता है। जहां एक समय में वे एक दूसरे की ख्वाहिशों को पूरा करने में लगे रहते थे, एक दूसरे की खुशी सोचते थे, वहीं अब उन दोनों का कोई अस्तित्व नहीं है। उनकी गोद में बैठा बच्चा क्या चाहता है, उन्हें केवल इसपर ध्यान देना है।
2. बच्चा बन रहा है नफरत का कारण
बच्चा संभालना कुछ देर का नहीं, 24 घंटे का काम है। बच्चे के आने से जैसे ही जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, उन्हें संभालते हुए पति पत्नी के बीच कई बार नोक झोक होने लगती है। दोनों में से किसी एक को भी अगर यह एहसास होने लगे कि वो अकेला ही काम कर रहा है और उसे कोई मदद नहीं मिल रही, तो बस झगड़ा होना स्वभाविक है।
3. समय हो जाता है बच्चे के नाम
पहले अपने बिजी शेड्यूल से भी समय निकालकर आप दोनों कहीं घूमने चले जाते थे। कहीं जाने का प्लान ना हो तो रात में एकसाथ डिनर करते समय बातें कर लेते थे। लेकिन बच्चे को संभालते हुए कब दिन की शुरुआत हुई, कब शाम हुई और कब रात भी हो गई, इसका मालूम ही नहीं पड़ता है। तो फिर एक दूसरे के बारे में सोचना संभव ही नहीं !
यह भी पढ़ें: बच्चे नहीं, महिलाओं को उनके पति ज्यादा सताते हैं, शोध में हुए हैरान कर देने वाले खुलासे
4. रोमांस को भूल जाएं
बच्चा आने से पहले हफ्ते में एक बार या फिर कम से कम 15 दिन में एक बार आप दोनों डेट पर चले जाते थे। घूमते-फिरते थे, एकसाथ वक्त बिताते थे लेकिन बच्चा आने के बाद ऐसा सोचना भी मुश्किल है। अब तो टाइम उसे खिलाने-पिलाने के बीच बैलेंस बनाने का है।
5. करीब होकर भी करीब नहीं
बच्चे का हर काम करने के बाद और उसे सुलाने के बाद अब आप दोनों सोच रहे हैं कि आखिरकार आप दोनों को करीब आने का मौक़ा मिएल्गा। लेकिन जैसे ही आप कदम बढ़ाते हैं बच्चे के रोने की आवाज आती है। और फिर भागदौड़ शुरू। दूध लाओ, खिलौने लाओ, उसे चुप कराओ। तो ये है नयू पेरेंट्स की लाइफ जहां प्यार का कोई नाम नहीं।
6. पैसों के पीछे झगड़ा
बच्चा आने के बाद पैसों का खर्च बुलेट ट्रेन जैसे एराफ्तार पकड़ा लेता है। पैसे कब आए और कब खर्च हो गए, आप दोनों ही समझ नहीं पाएंगे। लेकिन अगर आप दोनों चाहते हैं कि पैसों की वजह से रोजाना झगड़ा ना हो तो मिलकर बजट बनाएं और उसी के हिसाब से खर्च करें।
7. लेकिन मिलती है दिल से खुशी
बच्चा आने के बाद काम बढ़ जाता है, जिम्मेदारियों का पहाड़ सिर पर टूट पड़ता है, पैसों की कमी महसूस होने लगती है, सुख, चैन, नींद सबमें कमी आती है लेकिन बच्चे की एक मुस्कान हर छोटे से बड़ी परेशानी को छूमंतर भी कर देती है।



