लाइव न्यूज़ :

Teddy Day 2020: भूलकर भी पार्टनर को ना दें इस कलर का टेडी बियर-रिश्ता खत्म करने का देता है संकेत-पढ़िए टेडी बियर के रंग का महत्व

By मेघना वर्मा | Published: February 10, 2020 9:56 AM

डिफरेंट कलर के टेडी बियकर आपके अलग-अलग इमोशन्स को बयां करती है। अगर आपको इन कलर और इसके महत्व के बारे में नहीं पता है तो आइए हम बताते हैं आपको।

Open in App
ठळक मुद्देपिंक कलर खुशी और उत्साह का कलर होता है। प्यार का रंग लाल होता है।

वैलेंटाइन वीक का आज चौथा दिन है। आज यानी 10 फरवरी को लोग टेडी डे के रूप में मनाते हैं। इस दिन पार्टनर अपने प्यार को टेडी बियर देकर प्यार का इजहार करते हैं। माना जाता है कि लड़कियों को टेडी बियर पसंद होते हैं। इसलिए इस दिन हर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को टेडी बियर देता है। वैसे टेडी बियर के रंग से भी आपके रिश्ते को पहचान मिलती है। 

डिफरेंट कलर के टेडी बियकर आपके अलग-अलग इमोशन्स को बयां करती है। अगर आपको इन कलर और इसके महत्व के बारे में नहीं पता है तो आइए हम बताते हैं आपको। अपनी गर्लफ्रेंड को प्यार के इजहार के लिए, अपने क्रश को प्यार जताने के लिए और अपनी दोस्त को किस रंग का टेडी बियर देना चाहिए आप भी जानिए।

1. ब्राउन टेडी

वैसे तो किसी भी टेडी बियर में यह कलर कॉमन होता है। मार्केट में हजारों टेडी बियर इसी कलर के देखने को मिल जाएंगे मगर प्यार के मामले में इस रंग का टेडी बियर सही नहीं माना जाता। ब्राउन कलर बेहद टफ कलर्स में से एक माना जाता है। इसलिए अपने लव्ड वन को कभी ब्राउन टेडी बियर ना दें इससे आपके रिश्ते में भी उलझन पैदा होती है। 

2. पर्पल टेडी बियर

पर्पल रंग बेहद डार्क और गर्म रंग होता है। ये आपके अंदर की फर्सटेशन को जताता है। इसलिए अपने पार्टनर को पर्पल रंग का टेडी बियर देना इस बात का संकेत देता है कि कहीं ना कहीं आप इस रिश्ते से खुश नहीं है। इसलिए अपने प्यार के लिए पर्पल टेडी बियकर ना खरीदें।

3. पिंक टेडी बियर

पिंक कलर खुशी और उत्साह का कलर होता है। पिंक कलर को लगाव का भी कलर कहा जाता है। अगर आप अपने पार्टनर को कैजुअली कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं तो आप पिंक टेडी बियर गिफ्ट कर सकते हैं।

4. येलो टेडी बियर

आप अपने पार्टनर को टेडी बीयर गिफ्ट करना चाहते हैं तो येलो टेडी बीयर भी भूलकर न दें। माना जाता है कि येलो कलर रिश्ता खत्म देने का संकेत देता है। इसके साथ ही आपके पार्टनर को यह भी संकेत जाता है कि आप उनसे ब्रेअकप चाहते हैं। 

5. रेड टेडी बीयर

प्यार का रंग लाल होता है। हर शुभ कार्य की शुरुआत भी लाल रंग से की जाती है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को रेड टेडी बीयर देते हैं तो ये आपके रिश्ते के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। ये आपके कभी न खत्म होने वाले प्यार को भी दर्शाता है। 

टॅग्स :टैडी डेरिलेशनशिप टिप्सवैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia PM Anthony Albanese engaged: अल्बानीज पद पर रहते हुए सगाई करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले प्रधानमंत्री, साथी ने वैलेंटाइन डे पर प्यार को किया स्वीकार, पढ़े क्या लिखा...

बॉलीवुड चुस्कीवैलेंटाइन डे पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पर चढ़ा ब्रोमांस का खुमार, हाथों में हाथ लिए फोटो की शेयर

टीवी तड़काValentine’s Day 2024: शहनाज गिल ने वैलेंटाइन डे पर किया प्यार का इजहार; गाया बेबी 'आई लव यू' सॉन्ग, फैन्स को याद आए सिद्धार्थ शुक्ला

भारतब्लॉग: दुनिया में प्रेम जैसी नहीं होती है कोई और शक्ति

क्राइम अलर्टTelangana: इश्क में आशिक बना कातिल 'प्रपोज डे' पर प्रेमिका पर किया कुल्हाड़ी से वार, मौत

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश

रिश्ते नातेHappy Propose Day 2024: इन मैसेज को भेजकर पार्टनर से करें प्यार का इजहार, यहां से ले सही आइडिया

रिश्ते नातेRose Day 2024: सिर्फ रोज नहीं, इन चीजों से भी पार्टनर को करें खुश; यादगार रहेगा आज का दिन

रिश्ते नातेRose Day 2024: 'रोज डे' से शुरू हो रहा प्यार का सप्ताह, ऐसे कराए अपने पार्टनर को स्पेशल फील