लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: रिश्ते में आ रही है कड़वाहट, बढ़ रही हैं दूरियां तो अपनाएं ये 5 टिप्स, सब कुछ हो जाएग ठीक

By मेघना वर्मा | Updated: April 6, 2020 13:11 IST

प्यार का रिश्ता इन्हीं नोंक-झोंक से ताजगी भरा भी होता है। मगर कभी-कभी ये झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि रिश्ता अलग ही मोड़ ले लेता है।

Open in App
ठळक मुद्देगुस्से में कभी भी अपना आपा ना खोएं।हर बार सिर्फ कहना जरूरी नहीं। कभी-कभी खुद शांत होकर सामने वाले की सुनिए भी।

प्यार में नोंक-झोंक तो लगी ही रहती है। प्यार का रिश्ता इन्हीं नोंक-झोंक से ताजगी भरा भी होता है। मगर कभी-कभी ये झगड़े इतने बढ़ जाते हैं कि रिश्ता अलग ही मोड़ ले लेता है। आय दिन बढ़ने वाले झगड़े दो प्यार करने वालो के बीच कड़वाहट भी घोल देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन कड़वाहटों को जल्द से जल्द सही किया जाए।

प्यार का रिश्ता जितना आसान होता है उतना ही मुश्किल भी। इसे निभाना सब के बस की बात नहीं होती। मगर इन छोटी-छोटी बातों से भी जो निकल जाए और अपने प्यार को पा लेते हैं वो बहुत खुश रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने पार्टनर से हुई लड़ाईयों को या उलझे हुए रिश्तों को सुलझा सकते हैं।

1. गलतफहमी करें दूर

हर लड़ाई की शुरुआता ज्यादातर गलतफहमी से होती है। कुछ बातों को लेकर आपके और उनके बीच अगर कोई गलतफहमी है तो उसे दूर करने की कोशिश करें। हो सकता है आपकी मिसअंडस्टैडिंग क्लीयर होने के बाद आपके बीच सब ठीक हो जाए।

2. बना रहे कम्यूनिकेशन

किसी भी बात का हल तब निकलता है जब आप बात करते हैं। लड़ाई चाहे जितनी भी क्यों ना हो जाए अपने पार्टनर से बात करना ना छोड़े ऐसा करके आप अपने बीच और दूरियां पैदा कर लेंगे।\

3. बात सुनें भी

हर बार सिर्फ कहना जरूरी नहीं। कभी-कभी खुद शांत होकर सामने वाले की सुनिए भी। उनकी दिल की बातें या उनका नजरिया सुनकर ही आप अपनी बात कहिए हो सकता है आपके बीच की लड़ाई खत्म हो जाए।

4. आपा ना खोएं

गुस्से में कभी भी अपना आपा मत खोइए। आपने गुस्से पर जितना कंट्रोल कर सकते हैं करिए। गुस्से में मुंह से निकली बात आपके और पार्टनर के बीच और भी दूरियां पैदा कर सकती है। इसलिए गुस्से पर काबू रखिए।

5. सामने वाले को सोचने का मौका दें

अगर आपकी लड़ाई अभी भी जारी है तो आप ही पहले शांत होकर सामने वाले को सोचने का मौका दें। आप खुद भी सोचें कि जिस बात के लिए आप लड़ रहे हैं वो आपके रिश्ते से ज्यादा बड़ी है? इसके बाद ही कोई फैसला लें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े