हर लड़की को आने चाहिए ये 5 काम, किसी और पर ना रहें निर्भर

By मेघना वर्मा | Published: July 9, 2020 11:46 AM2020-07-09T11:46:28+5:302020-07-09T11:46:28+5:30

हर बात पर आपका हां-हां कहना या आपका संकोची स्वभाव का फायदा लोग उठाना जानते हैं। इसलिए आपको ना कहना आना चाहिए।

Things Every Woman Should Know How to Do | हर लड़की को आने चाहिए ये 5 काम, किसी और पर ना रहें निर्भर

हर लड़की को आने चाहिए ये 5 काम, किसी और पर ना रहें निर्भर

Highlightsआप एक इंडीपेंडेंट वुमेन है जो किसी भी जरूरत के समय किसी का मुंह नहीं देखती।आज की लड़कियां लड़को संग कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

आज की लड़कियां सिर्फ किचन में खड़ी होकर घर वालों के लिए खाना ही नहीं बनाती बल्कि ऑफिस मींटिग में शानदार प्रेजेंटेशन देकर अपने करियर में ऊंचा मुकाम भी हासिल करती हैं। लड़कियां किसी भी काम को कर सकती हैं। आज की लड़कियां लड़को संग कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। ऐसा कोई काम नहीं जिन्हें वो अपने दम पर नहीं कर सकतीं। 

लड़कियों या महिलाओं के इतने सक्षम होने के बाद भी समाज का मानना है कि कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें लड़कियां नहीं कर सकतीं। इस सोच को तोड़ने के लिए आज हम आपको ऐसे ही काम बताने जा रहे हैं जिन्हें करना हर लड़की को आना चाहिए। सिर्फ यही नहीं जरूरत के वक्त इन कामों के लिए आपको किसी की राह नहीं देखनी होगी। इसलिए भी आपको ये काम आने चाहिए-

1. गाड़ी के टायर बदलना

बहुत से लोगों का ये कहना है कि सिर्फ लड़के ही गाड़ी का टायर बदल सकते हैं। मगर आपको भी ये काम जरूर आना चाहिए। आप एक इंडीपेंडेंट वुमेन है जो किसी भी जरूरत के समय किसी का मुंह नहीं देखती। इसलिए आपको ये काम जरूर आना चाहिए। ताकि कभी जरूरत पड़े तो आप अपनी गाड़ी का टायर चेंज कर सकें।

2. कुकिंग

बहुत से लोगों की ये दलील होती है कि वो बाहर से खा लें या मेड रख लें। जी हां आप अपनी सुविधा के अनुसार ये दोनों चीजें कर सकते हैं मगर फिर भी आपको अपने लिए थोड़ी बहुत कुकिंग आनी चाहिए। ताकि आप अपनी पसंद की चीजें कभी-कभी खुद भी बना सकें।

3. फर्निचर की एसेम्बलिंग

इस काम के लिए भी हमेशा घर के लड़कों पर ही डिपेंड होना पड़ता है। मगर आपको भी फर्नीचर को सेट करना या उसे एसेंम्बल करना आना चाहिए। आप चाहें तो इसमें किसी की हेल्प ले सकती हैं मगर आपको इसके बारे में पता जरूर होना चाहिए। 

4. ना कहना

हर बात पर आपका हां-हां कहना या आपका संकोची स्वभाव का फायदा लोग उठाना जानते हैं। इसलिए आपको ना कहना आना चाहिए। कब किस बात पर ना कहना है आपको पता होना चाहिए।

5. टैक्स पेइंग

अगर आप टैक्स पेयर के दायरे में आती हैं तो आपको अपना टैक्स खुद भरना चाहिए। पहली बात तो ये पूरी तरह पर्सनल है और दूसरी बात आपको बैंक या किसी भी पैसों से जुड़ी चीजों को खुद से हैंडल करना चाहिए। आपकी ये सभी जानकारी किसी गलत हाथों में नहीं जानी चाहिए।

Web Title: Things Every Woman Should Know How to Do

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे