लाइव न्यूज़ :

Relationship Tips: बॉयफ्रेंड से भूलकर कभी न पूछें ये 5 सवाल, बिगड़ सकता है आपका रिश्ता

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 3, 2022 15:49 IST

लड़के कभी भी अपने इमोशन को चेहरे पर नहीं लाते हैं, इसलिए आपकी कौन सी बात उन्हें बुरी लगे, वो आपको नहीं बताएंगे। तो आइए जानते हैं 5 ऐसे सवालों के बारे में, जो आपको डेटिंग के शुरुआती दौर में नहीं पूछने चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देडेटिंग की शुरुआत में केवल एक दूसरे के बिहेवियर को समझने की कोशिश करनी चाहिए।लड़के का फोन बजे या फिर उसे किसी का मैसेज आए, अगर वह जवाब दे रहा है तो उसे उसका काम खत्म करने दें और थोड़ा इन्तजार करें।

Relationship Tips: जब आप किसी को डेट करना शुरू करते हैं तो उसके बारे में हर बात जानने की इच्छा मन में आती है। उसके स्वभाव से लेकर उसकी पसंद और उसके पास्ट रिलेशनशिप तक को जानने की उत्सुकत हमारे भीतर होती है। लेकिन इसी एक्साइटमेंट के चलते कई बारे हम कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिन्हें हमें डेटिंग की शुरुआत में बिलकुल नहीं करना चाहिए। 

अगर आप एक लड़की हैं और आपने हाल फिलहाल में ही किसी लड़के को डेट करना शुरू किया है तो कम से कम कुछ मुलाकातों तक आप उनसे ऐसे सवाल ना पूछें जिनसे उनका मन बदल जाए। लड़के कभी भी अपने इमोशन को चेहरे पर नहीं लाते हैं, इसलिए आपकी कौन सी बात उन्हें बुरी लगे, वो आपको नहीं बताएंगे। तो आइए जानते हैं 5 ऐसे सवालों के बारे में, जो आपको डेटिंग के शुरुआती दौर में नहीं पूछने चाहिए।

शादी के बारे में क्या ख्याल है?

अभी अभी तो आप मिले हैं और अभी से ही शादी की बात? सुनने में आपको हुड भी अजीब लग रहा होगा? तो फिर ऐसा सवाल लड़के से क्यों किया जाए? डेटिंग की शुरुआत में केवल एक दूसरे के बिहेवियर को समझने की कोशिश करनी चाहिए। शादी की राय अतब लें जब रिश्ता गहरा हो जाए। 

क्या मैं मोटी लग रही हूं?

क्या चाहकर भी लड़का इस सवाल का जवाब 'हां' में दे सकता है? अगर आप मोटी नहीं लग रही होंगी तो वो 'ना' कहेगा। लेकिन अगर लग भी रही होंगी तो वो 'हां' कहकर डेट को खराब नहीं करना चाहेगा। बल्कि बातों को घुमाते हुए जवाब देगा। और अंत में उसे एक अजीब एहसास होगा जो कि डेट के दौरान बिलकुल भी नहीं होना चाहिए।

तुम किससे बात कर रहे हो?

लड़के का फोन बजे या फिर उसे किसी का मैसेज आए, अगर वह जवाब दे रहा है तो उसे उसका काम खत्म करने दें और थोड़ा इन्तजार करें। हम समझते हैं कि उस सौरान मन में झिझक होती है कि नाजाने किससे बात कर रहा है। उसकी जिन्दगी में कोई और तो नहीं और अगर फोन पर कोई लड़की हो तो चिंता और भी बढ़ जाती है। लेकिन यह समय सवाल करने का नहीं है। केवल एक समझने का है कि आपका टोकना उन्हें बुरा लगेगा।

तुम कितना कमाते हो?

इस तरह का सवाल लड़कों से या तो नौकरी बदलते समय इंटरव्यू ले रही कंपनी द्वारा पूछा जाता  है या फिर जब उसकी शादी होने जा रही हो तो लड़की वाले ये सवाल करते हैं। मगर आपका डेटिंग के शुरुआती दिनों में ही ऐसा सवाल करना उनके अहम को ठेस पहुंचाने जैसा साबित होगा। लड़के की सैलरी कम हो या ज्यादा, वह उसे बताने में कतराता है।

तुम्हारी कितनी गर्लफ्रेंड रहीं?

जब तक लड़का खुद अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात ना करे, तब तक उसे उसके बीते हुए कल से जुड़ा कोई भी सवाल नहीं करना चाहिए। कितनी गर्लफ्रेंड थीं या पास्ट रिलेशनशिप किस वजह से टूटा या किसने किसको छोड़ा, इस तरह के सवाल उसे शर्मिन्दा कर सकते हैं। इसलिए ऐसे सवाल बिलकुल ना करें जिस वजह से लड़के का मूड खराब हो और साथ ही आपका डेटिंग सेशन भी बर्बाद हो जाए।

इस आर्टिकल में बताए गए सवाल आपके रिश्ते को बिगाड़ने का काम कर सकते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि इन सवालों का असर अपने रिश्ते पर कभी न पड़ने दें।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े