लाइव न्यूज़ :

तो इन कारणों से लोग देते हैं प्यार में धोखा

By गुलनीत कौर | Updated: June 15, 2018 15:26 IST

ज्योतिष शास्त्र की बारह राशियों से यह जाना जा सकता है कि प्यार में कोई धोखा क्यूं देता है, आखिर धोखा देने के पीछे उनके पास क्या कारण होता है

Open in App

प्यार में मिले धोखे से उभर पाना हर किसी के लिए कठिन होता है। जिसे इतना प्यार किया, वही जब जिंदगी में बीच रास्ते छोड़कर चला जाए तो इस दर्द को भुला पाना असम्भव-सा लगने लगता है। हम उसे कोसते हैं, उस दर्द को सहते हैं और लंबे समय के बाद इस परेशानी से बाहर आते हैं। लेकिन क्या कभी किसी ने सोचा है कि अकहिर उसने धोखा क्यूं दिया? आखिर ऐसी क्या वजह थी जिसने उसे धोखा देने पर मजबूर किया? ज्योतिष शास्त्र की बारह राशियाँ जहां व्यक्ति के स्वभाव का आईना दिखाती हैं, वहीं हर इंसान प्यार में कैसा होता है, इसके बारे में भी बताती हैं। प्यार में वह कैसी उपेक्षाएं रखता है और किन उम्मीदों के टूटने पर वह किसी अन्य में प्यार खोजकर मौजूदा पार्टनर को धोखा देता है, यह जान सकते हैं। बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड ने धोखा क्यूं दिया, आगे जानिए राशि अनुसार:

मेष राशि

इस राशि के लोग मनमौजी होते हैं और लाइफ को अपने अंदाज में जीना पसंद करते हैं। हर पल कुछ नया और रोमांचक करना इनकी खुशी होती है लेकिन जब पार्टनर इन्हें बोरियत भरी रूटीन में बाँधने लगे और इनके लिए कुछ खास ना करे तो ये उससे दूर होने लगते हैं। धीरे-धीरे यही दूरी इन्हें किसी अन्य की ओर आकर्षित कर देती है।

वृषभ राशि

यह एक ऐसा राशि चिह्न है जिसे जब स्वयं ऐसा महसूस होने लगे कि उसके साथ धोखा हो रहा है, ते यह खुद ही पार्टनर को अपने से दूर करने का फैसला ले लेते हैं। रिश्ता जब केवल दिखावे के लिए चलने लगे तो ये उसे दिखावे से छुटकारा पाने के लिए खुद ही ठोस कदम उठाते हैं। 

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों को फ्लर्ट करने की बुरी लत होती है। और कई बार ये फ्लर्ट करते समय अपनी हदें भूल जाते हैं जो कि बाद में इन्हें महंगी पड़ती हैं। इनका फ्लर्टी अंदाज ही इन्हें पार्टनर को धोखा देने के लिए मजबूर करता है।

कर्क राशि

प्यार में इमोशन ही इस राशि वालों के लिए सब कुछ होता है। पार्टनर को खूब प्यार देना और बदले में ढेर सारे प्यार की उम्मीद करना, इनके अनुसार यही सफल रिश्ता कहलाता है। और जब पार्टनर से भरपूर प्यार ना मिले और रिश्ते में प्यार की बजाय कड़वाहट अधिक दिखने लगे तो ये बाहरी लोगों की ररफ आकर्षित होने लगते हैं।

सिंह राशि

पार्टनर का सारा ध्यान इन पर हो, ये क्या कर रहे हैं, इन्हें क्या चाहिए और इनकी खुशी किस्में है, बस इनका पार्टनर इनके इर्द-गिर्द ही सोचता रहे। लेकिन जब इतनी सारी उम्मीदों पर पार्टनर खरा ना उतरे तो इनका उससे मन उठ जाता है।

कन्या राशि

सफाई से झूठ बोलना कोई कन्या राशि वालों से सीखे। इनके पास पार्टनर को धोखा देने का कोई ठोस कारण नहीं होता है लेकिन इस धोखे को हजार झूठ के माध्यम से छुपा कर रखने का हुनर इनमें होता है। इनका हर झूठ पार्टनर को सच लगने लगता है। 

तुला राशि

इस राशि वालों के स्वभाव में ठहराव की कमी होती है। अगर इन्हें कोई दिक्कत महसूस होती है तो उसके पीछे की वजह जाने बिना ये लोग बस उस परेशानी से पीछा छुड़ाने की कोशिश करते हैं। प्यार में भी इनका ऐसा ही रवैया होता है जो इन्हें पार्टनर को बिना कुछ सोचे समझे धोखा देने पर मजबूर कर देता है।

वृश्चिक राशि

प्यार तो जरूरी है ही, लेकिन इस राशि वालों के लिए सेक्स लाइफ का परफेक्ट होना जरूरी होता है। और जब इसे पार्टनर पूरा ना कर सके तो ये लोग इसका हल भी कहीं बाहर से निकाल लेते हैं।

धनु राशि

खुशमिजाज होते हैं इस राशि के लोग। प्यार के रिश्ते में भी हर पल हंसते रहना और उसे एन्जॉय करना, इनकी कामना होती है। लेकिन जब पार्टनर इनपर हावी होने लगे, इन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करे तो ये धीरे-धीरे उससे दूरी बनाने लगते हैं। 

मकर राशि

जब इन्हें रिश्ता बेजान लगे लगे और यह महसूस हो जाए कि इस रिश्ते का कि भविष्य नहीं है तो ये खुद ही पीछे हट जाते हैं। ऐसे में इन्हें कोई और मिल जाए तो इनमें पार्टनर को धोखा देने की प्रवृत्ति जन्म लेने लगती है।

कुंभ राशि

इस राशि के लोग बेहद रोमांटिक होते हैं लेकिन पार्टनर हर पल केवल इन्हीं से जुड़ा रहे, इस बात से चिड़ते हैं ये लोग। इन्हें प्यार में भी फ्रीडम की जरूरत होती है और जब ये ना मिले तो घुटन के मारे ये लोग दूसरे विकल्प के बारे में सोचते हैं। 

मीन राशि

रोमांस और इसे बरकरारा रखने के लिए दिनभर ख्वाबों में डूबे रहते हैं इस राशि के लोग। लेकिन अगर पार्टनर इनके इन खवाबों को तोड़, इनकी भावनाओं का मजाक बनाने की कोशिश करे तो ये लोग साथी से दूर होने लगते हैं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब