लाइव न्यूज़ :

क्या आपके बच्चे की भी स्कूल से आती हैं ढेर सारी शिकायतें, तो बच्चे में नहीं, खुद में लाएं ये 5 बदलाव

By गुलनीत कौर | Updated: December 14, 2018 14:48 IST

कई बार बच्चे जब गलत काम करते हैं तो अपने पैरेंट्स से इसे छिपाते हैं। उन्हें डर होता है कि अगर पैरेंट्स को पता चल गया तो डांट पड़ेगी। लेकिन आप अपने बच्चे के अन्दर इतना भरोसा पैदा कर दें कि वो अपनी हर बात आपको आकर बताए।

Open in App

बच्चों का जिद्दीपन एक ऐसी समस्या है जिसे आज हर दूसरा पैरेंट झेल रहा है। उम्र के साथ उनके बिहेवियर में बदलाव आना सामान्य बात है। लेकिन इस बदलाव के साथ जिद्देपन और चिड़चिड़ापैन भी आने लगता है। यह उनके व्यवहार का हिस्सा बना जाता है। घर में तो पैरेंट्स इस बिहेवियर को किसी तरह से झेल लेते हैं लेकिन घर से बाहर जब बच्चे ऐसा व्यवहार करते हैं तो उनकी परेशानी कई गुना बढ़ जाती है।

बच्चों के जिद्दी और नासमझ बिहेवियर के चलते जब स्कूल से उनकी शिकायत आती है तो पैरेंट्स बेइज्जत महसूस करते हैं। ऐसे में कुछ पेरेंट्स गुस्से में आकर बच्चे को फटकार लगाते हैं। लेकिन इस डांट का असर उलटा ही होता है। जब यह बढ़ जाए तो बच्चे डांट को भी रूटीन समझकर हलके में लेने लगते हैं। इसलिए पैरेंट्स को बच्चों को डांटने की बजाय घर में कुछ खास बदलाव लाने चाहिए। इन्हीं बदलाव से बच्चे के बिहेवियर में परिवर्तन आएगा। आइए जानते हैं आपको क्या करना होगा:

1. घर का माहौल बदलें

अपने बच्चे को डांटकर बदलने की बजाय अपने घर के माहौल को बदलें। घर में अगर माता-पिता या बड़े हर समय लड़ते-झगड़ते रहते हों तो इसका बुरा असर बच्चे पर भी होता है। उसे लगता है कि किसी से बहस करना सामान्य बात है। अगर आप अपने झगड़े कम करेंगे, तो वह भी अपने अन्दर सहनशक्ति उत्पन्न करना सीखेगा। 

2. बच्चे में आत्मविश्वास जगाएं

आत्मविश्वास की कमी के कारण अक्सर बच्चे अजीब बर्ताव करते हैं। दूसरे बच्चों से खुलकर बात नहीं करते। आत्मविश्वास की कमी के कारण उनकी बातें आक्रामक होने लगती हैं। घर में ही बच्चे का आत्मविश्वास बाधाएं। उसे अच्छी बातें सिखाएं।

3. उसके साथ बैठें

हम मानते हैं कि आजकल माता-पिता दोनों के ही कामकाजी होने के कारण बच्चे के लिए समय निकालना मुश्किल होता है। लेकिन 24 घंटे में से कम से कम एक घंटा अपने बच्चे के नाम करें। अपनी खुद की एक इच्छा को मारकर उसके भविष्य पर ध्यान दें। उससे बात करें। उसकी परेशानी सुनें और हल निकालें। 

4. उसे भरोसा दिलाएं

कई बार बच्चे जब गलत काम करते हैं तो अपने पैरेंट्स से इसे छिपाते हैं। उन्हें डर होता है कि अगर पैरेंट्स को पता चल गया तो डांट पड़ेगी। लेकिन आप अपने बच्चे के अन्दर इतना भरोसा पैदा कर दें कि वो अपनी हर बात आपको आकर बताए।

यह भी पढ़ें: ऐसी क्वालिटी वाले कपल्स के बीच होता है सबसे अधिक प्यार, जानकर आपको होगी हैरानी

5. उसे प्रोत्साहित करें

कई बार बच्चों को जब यह एहसास होता है कि उनकी किसी भी हरकत या सफलता का किसी को भी फर्क नहीं पड़ता है, तो वे व्यवहार से जिद्दी बन जाते हैं। ऐसे में पैरेंट्स की जिम्मेदारी बनती है कि वे समय समय पर बच्चों को प्रोत्साहित करें। उनकी छोटी कोशिशों पर भी वाह-वाही दें। इससे उन्हें स्कूल में अच्छा परफॉर्म करने और हर क्षेत्र में अच्छा बनने का कांफिडेंस मिलेगा।

टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

स्वास्थ्यRebecca Syndrome: अपने एक्स पार्टनर को भूल नहीं पा रहे आप, रोज सोशल मीडिया पर करते हैं चेक तो हो जाए सावधान, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

रिश्ते नातेRelationship Tips: टूटने की कगार पर है आपका रिश्ता? ये 5 तरीकों से बचाएं रिलेशनशिप

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

रिश्ते नातेValentine’s Week 2025: शुरू हो रहा प्यार का हफ्ता, वैलेंटाइन वीक के सातों दिन होंगे खास, देखें पूरी लिस्ट

रिश्ते नातेInternational Women's Day 2024 के मौके पर अपनी लाइफ की स्पेशल वुमन को दें ये खास तोहफा, बजट फ्रेंडली होने के साथ है यूनिक

रिश्ते नातेHappy Chocolate Day 2024: चॉकलेट डे पर सिर्फ चॉकलेट से नहीं इन मैसेज से घोले मिठास, पार्टनर को भेजे ये संदेश