लाइव न्यूज़ :

मदर्स डे स्पेशल: मां ही अपने बच्चे के लिए करती है ये 10 काम, कोई और नहीं करता

By गुलनीत कौर | Updated: May 11, 2019 15:40 IST

जब एग्जाम में नंबर कम आते हैं, तो पापा और घर के लोग एक तरफ और मां बच्चे के साथ होती है। बच्चे को दिलासा देती है। इस बार नहीं तो अगली बार अच्छे नंबर आएँगे। 

Open in App

क्या इस दुनिया में कोई 24X7 नौकरी है? जहां काम करने पर सैलरी भी नहीं मिलती हो? बस काम करना है और दिल से करना है। अब आप कहेंगे कि ऐसी कोई नौकरी नहीं। मगर एक मां तो साल के 365 दिन, चौबीसो घंटे अपने घर, परिवार और बच्चों के लिए काम करती है। वह भी निःस्वार्थ होकर। एक मां अपने बच्चे के लिए क्या क्या करती है जो दुनिया का कोई भी अन्य रिश्ता बच्चों के लिए नहीं कर सकता, आइए जानते हैं:

1) भूख से बढ़कर खिलाती है

उसका बच्चा कहीं कमजोर ना पड़ जाए। पढाई और जिन्दगी की इस जंग में कम से कम उसका स्वास्थ्य उसका साथ दे इसलिए बेस्ट और ज्यादा खाना खिलाती है

2) लंच बॉक्स चेक करती है

जितने दिल से वह खाना बनाती है उतनी ही कोशिश खिलाने में भी लगाती है। और अगर बच्चा स्कूल से लंच बॉक्स भरकर ले आए तो फिर उसका गुस्सा देखें!

3) रिजल्ट अच्छा नहीं आया तो

जब एग्जाम में नंबर कम आते हैं, तो पापा और घर के लोग एक तरफ और मां बच्चे के साथ होती है। बच्चे को दिलासा देती है। इस बार नहीं तो अगली बार अच्छे नंबर आएँगे। 

4) अलार्म क्लॉक बनती है

आप घर पर हों या बाहर रहते हो, लेकिन अगर मां को कहा है कि सुबह टाइम से उठाना तो वह करेक्ट टाइम से पहले ही उठाएगी। ताकि उसका बच्चा लेट ना हो जाए।

यह भी पढ़ें: Mother's Day gift ideas: बजट है सिर्फ 200 रूपये तो पेश हैं 20 गिफ्ट आइडियाज, सब एक से बढ़कर एक

5) पापा के गुस्से से बचाती है

जब कभी पापा गुस्सा करते हैं तो मां घर के भले ही किसी भी कोने में हो वह बचाने के लिए दौड़ी दौड़ी चली आती है। 

6) चिंता में रहती है

बच्चा शाम के समय घर से जाए और देर रात तक वापस ना लौटे तो मां को कभी नींद नहीं आती। वह हर थोड़ी देर में पूछती है कि बेटा कहाँ हो।

7) और फिर उसका गुस्सा

अगर आप फोन ना उठाएं, समय से ना आएं तो फिर आप मां का गुस्सा देखें। आपकी ही चिंता के मारे वह गुस्सा करती है। लेकिन उसके इस गुस्से में भी प्यार दिखता है। 

8) पैकिंग में मदद करती है

आप किसी ट्रिप पर जा रहे हों तो आपका पूरा सामन पैक करती है। अगर आप खुद पैकिंग करें तो जरूरी सामान की पूरी लिस्ट देती है। ताकि आप कुछ भूल ना जाएं।

9) खुद पर ध्यान नहीं देती

इतना कुछ करने के बाद भी मां सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चे को पहले देखती है और खुद की सेहत का ख्याल रखना भूल जाती है। 

10) आप उसके लिए हमेशा बच्चे रहेंगे

बच्चे की उम्र 5 साल हो या 50, मां के लिए वह हमेशा उसका 'लाडला बच्चा' रहता है। उसे वह मरते दम तक वैसे ही प्यार करेगी जैसे बचपन में करती थी। 

टॅग्स :मदर्स डेरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHappy Mother's Day Wishes: या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता?, मातृ दिवस के अवसर पर सभी मातृ शक्ति का वंदन-अभिनंदन, पढ़िए ये कविता

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर को दे ये गिफ्ट्स, देखते ही हो जाएंगे खुश; जमकर करेंगे तारीफ

रिश्ते नातेRelationship Tips: क्या आप भी कर रहीं ममाज बॉय को डेट? इन सिंपल साइन की मदद से करें पता, आपको मिल जाएगा सवाल का जवाब

भारतMother’s Day 2024: जानिए मदर्स डे का इतिहास, पढ़िए मां पर लिखे गए ये खूबसूरत शेर, 12 मई को मनाया जाएगा मातृ दिवस

रिश्ते नातेMother's Day 2024: मां के लिए अब तक नहीं खरीद पाएं हैं कोई गिफ्ट, आखिरी समय में काम आएंगे ये 5 आईडिया

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े