लाइव न्यूज़ :

Hug Day 2018: पार्टनर के गले लगाने के तरीके से जानें कितना प्यार है उन्हें आप से

By गुलनीत कौर | Updated: February 12, 2018 11:21 IST

इस पोजीशन में दोनों एक दूसरे के सामने खड़े होते हैं और साथी की आंखों में डूब जाते हैं। गले लगाने की यह पोजीशन बेहद रोमांटिक होती है।

Open in App

प्यार को जताने का एक तरीका 'हग करना' यानी गले लगाना भी होता है। लफ्जों से तो हम अपने प्यार का इजहार कर ही देते हैं, लेकिन इससे आगे बढ़कर साथी को प्यार से गले लगाकर हम दोनों के बीच की दूरी को कम करते हैं। भावनाओं के साथ शारीरिक कनेक्शन भी एक रिश्ते के लिए बहुत जरूरी होता है। वैलेंटाइन्स वीक के छठे दिन आता है 'हग डे'। इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे को गले लगाकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। तो आज इसी 'नेशनल हगिंग डे' को ध्यान में रखते हुए हम आपको बताने जा रहे हैं साथी को गले लगाने के कुछ खास पोज। ये सभी पोज रिश्ते की गहराई को दर्शाते हैं, तो देखें आपका पार्टनर आपको कैसे गले लगाता है और गले मिलने का यह पोजीशन आप दोनों के रिश्ते के बारे में क्या बताता है यह भी जानिए।

दी प्रोटेक्टर

गले लगने की इस पोजीशन में पार्टनर द्वारा पीछे से गले लगाया जाता है। इस पोजीशन में हम अपने साथी को पूरी तरह से कवर कर लेते हैं, इसलिए इसे प्रोटेक्टर हग पोज कहा जाता है। गले लगाने का यह तरीका दर्शाता है कि आपका पार्टनर आपकी परवाह करता है और एक सुरक्षा कवच की तरह हर पल आपका साथ देना चाहता है। 

दी बैक स्ट्रोक

इस पोजीशन में दोनों साथे एक दुसरे को गले लगाकर एक दूसरे की पीठ थपथपाते हैं। गले लगाने का यह तरीका जताता है कि दोनों हमेशा एक दूसरे के लिए मौजूद हैं और एक दूजे की परवाह भी करते हैं।

दी डेडलॉक

इस पोजीशन में प्यार करने वाले एक दूसरे को टाइट हग देते हैं। यहाँ दोनों के प्यार की गहराई और जूनून को दर्शाता है, दोनों एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते, यह भी बताता है। 

दी फ्लाइंग हग

गले लगाने का यह तरिका दोनों के जूनून को दर्शाता है। इस पोजीशन में एक साथी खड़ा होता है और दूसरा या तो उसी हाइट पर खड़ा होता है या हवा में होता है। उसके पैरों के बीच लटका रहता है।

दी आयी टू आयी

इस पोजीशन में दोनों एक दूसरे के सामने खड़े होते हैं और साथी की आंखों में डूब जाते हैं। गले लगाने की इस पोजीशन से यह जाहिर होता है कि दोनों के बीच का रोमांस बरकरार है। दोनों में इतना प्यार है कि वे एक दूसरे पर से अपनी आंखें भी नहीं हटाना चाहते हैं।

फोटो: पिक्सा -बे

टॅग्स :वेलेंटाइन डेरिलेशनशिपलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े